फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये थे बिग बॉस 11 के 5 हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स, शो के विनर को मिलते थे हफ्ते के इतने रुपये

Mon, 27 Aug 2018 02:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 highest paid contestants list
TV Show

पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का 12वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। सीजन 12 के दो प्रोमो भी रिलीज हो चुके हैं जिसपर बिग बॉस के फैन्स का अच्छा रिस्पांस आया है। ऐसे में बात करेंगे शो के पिछले सीजन बिग बॉस 11 के हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स की...तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

bigg boss 11 highest paid contestants list
Priyank Sharma

लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे बिग बॉस सीजन 11 के हैंडसम कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा की। प्रियांक को शो में हर हफ्ते की 4 से 4.50 लाख फीस मिलती थी। बता दें कि प्रियांक शो के पहले कंटेस्टेंट थे जो कंटेस्टेंट आकाश ददलानी पर हाथ उठाने के चलते बाहर हुए थे। हालांकि बाद में उनकी एंट्री हो गई थी। 

bigg boss 11 highest paid contestants list
vikas gupta

बिग बॉस 11 में 'मास्टरमाइंड' के नाम से पहचान रखने वाले विकास गुप्ता को सप्ताह के 6 से 6.50 लाख रुपये फीस मिलती थी। विकास ने घर में बहुत ही उम्दा खेल खेला। वह में टॉप 3 में शामिल थे। वह जीत की दहलीज पर आकर घर से बेघर हुए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 highest paid contestants list
शिल्पा शिंदे - फोटो : SOCIAL MEDIA

बिग बॉस 11 की विनर और फेमस सीरियल 'भाभी जी घर पर है' की पूर्व 'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे ने शो में हफ्ते की 6 से 7 लाख रुपये फीस ली थी। घर में उन्होंने बहुत इमोशनल गेम खेला था और जीत की दहलीज पर पहुंच हिना खान को मात दी थी। 

विज्ञापन
bigg boss 11 highest paid contestants list
Hiten Tejwani

टीवी एक्टर हितेन तेजवानी बिग बॉस 11 के सबसे सीनियर कंटेस्टेंट थे। उन्हें शो में आने के लिए हफ्ते के 7 से 7.50 लाख रुपये मिलते थे। उन्होंने घर में लंबी पारी खेली और एक मोड़ ऐसा आया जब उनके और प्रियांक के बीच वोटों की जंग हुई जिसमें उन्हें हार का सामना कर घर से बेघर होना पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed