{"_id":"5a520a0e4f1c1bd2178b57be","slug":"bigg-boss-11-pakistan-said-hina-will-be-the-winner-of-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: भारत नहीं पाकिस्तान ने चुन लिया विनर, शिल्पा नहीं, इस पर लगा लाखों का सट्टा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: भारत नहीं पाकिस्तान ने चुन लिया विनर, शिल्पा नहीं, इस पर लगा लाखों का सट्टा
Mon, 08 Jan 2018 08:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Jan 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॅास 11 के फिनाले में अब सिर्फ एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में बिग बॅास 11 के विनर को लेकर लोगों की जुबान पर दो ही नाम सामने आ रहे हैं जिसमें से एक है शिल्पा शिंदे और दूसरी हिना खान। हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गूगल सर्च के नतीजे तो कुछ और ही बता रहे हैं।
आपको बता दें कि भारत में बिग बॉस 11 का विनर शिल्पा शिंदे को बताया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं शिल्पा की जीत पर 900 करोड़ रुपये का सट्टा भी लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर गूगल पर बिग बॅास को तेजी से सर्च तो किया जा रहा है लेकिन भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में और विनर हिना को बताया जा रहा है।
3 of 4
जी हां, बिग बॅास 11 को 33 देशों में सर्च किया जा रहा है। इसमें पहले स्थान पर पाकिस्तान है। वहीं नंबर 9 की पोजिशन पर भारत है। पाकिस्तान में बिग बॉस शो को सिंध, पंजाब, इस्लामाबाद और आजाद जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सो में खोजा जा रहा है। वहीं गूगल सर्च के हिसाब से सर्च में हिना खान पहले नंबर पर हैं और दूसरे नंबर पर शिल्पा शिंदे है।
देखा जाए तो इस बात का भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार बिग बॉस की विनर हिना खान हो सकती हैं। पाकिस्तान में तो हिना खान की जीत को लेकर लाखों का सट्टा लगाया जा रहा है। इससे साफ पता चलता है कि सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी बिग बॉस के कई दीवाने हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।