{"_id":"5a51e0384f1c1b0b788b6eb5","slug":"bigg-boss-11-salman-khan-changes-his-schedule-for-rani-mukerji-and-show-special-care","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"11 साल बाद रानी के लिए जागा सलमान का प्यार, बदल डाला Bigg Boss 11 का शेडयूल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
11 साल बाद रानी के लिए जागा सलमान का प्यार, बदल डाला Bigg Boss 11 का शेडयूल
Mon, 08 Jan 2018 08:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Jan 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी बेटी आदिरा के जन्म के बाद एक बार फिर फिल्मी दुनिया में जोरदार वापसी कर रही हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'हिचकी' में रानी मुखर्जी एक टीचर के रूप में नजर आने वाली हैं। फिलहाल रानी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। प्रमोशन के चलते ही रानी बिग बॉस 11 के सेट पर भी पहुंची थीं और 12 साल बाद उन्होंने बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया। इससे पहले दोनों साल 2006 में फिल्म बाबुल में नजर आए थे वहां दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था।
बिग बॉस के मंच पर भी एक बार फिर सलमान खान का रानी मुखर्जी के प्रति प्यार उमड़ता दिखाई दिया। कैमरे के सामने तो जो हुआ वो हुआ लेकिन क्या आपको पता है कि रानी के लिए अपना प्यार जताते हुए सलमान ने पूरा बिग बॉस का शेड्यूल ही बदल दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं सलमान ने रानी के बिग बॉस के सेट पर पहुंचने का भी इंतजार किया और इस बात का बुरा भी नहीं माना।
3 of 5
आपको बता दें कि रानी मुखर्जी इस समय अपनी फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं। हालांकि वो अपनी बेटी आदिरा के लिए भी पूरा समय निकाल रही हैं। इसी बीच रानी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान के शो बिग बॉस में पहुंची और सूत्रों ने बताया कि सलमान ने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि रानी जल्द से जल्द बिग बॉस की शूटिंग पूरी कर अपने घर लौट सकें।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिग बॉस की शूटिंग पनवेल में होती है जो कि मुंबई से करीब 2 घंटे की दूरी पर स्थित है। सलमान को जब पता चला कि रानी सुबह से फिल्म के प्रमोशन में लगी है और उसे किसी भी हालत में शाम तक बेटी आदिरा के पास पहुंचना है तो सलमान ने शो का शेड्यूल ही बदल दिया।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान ने पुराना शेड्यूल चेंज करते हुए शूटिंग सुबह कर दी ताकि रानी दोपहर तक मुंबई वापिस लौट सकें। सलामन ने शूटिंग के वक्त भी रानी का खुद से पूरा ख्याल रखा। उनकी हर जरूरत के बारे में पूरा ध्यान दिया। सलमान ने रानी के साथ सेट पर जमकर मस्ती भी की। आपको बता दें कि रानी की फिल्म हिचकी 23 फरवरी 2018 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।