{"_id":"5ba0c10b867a557e88369b63","slug":"bigg-boss-12-anoop-jalota-was-coming-to-the-big-boss-two-years-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12: दो साल पहले बिग बॉस में क्यों नहीं आ पाए अनूप जलोटा, वजह है स्वामी ओम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 12: दो साल पहले बिग बॉस में क्यों नहीं आ पाए अनूप जलोटा, वजह है स्वामी ओम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 टीवी पर प्रसारित हो चुका है। इस शो का दर्शक लंबे समय से बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं बिग बॉस 12 के पहले ही दिन भजन गायक अनूप जलोटा और उनकी प्रेमिका जसलीन मथारू काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच अनूप जलोटा का बिग बॉस 10 के पूर्व कंटेस्टेंट स्वामी ओम से पुराना संबंध निकल गया है, जिससे जाने के बाद शो के दर्शकों का उत्साह सीजन 12 के लिए और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।
2 of 5
जी हां मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अनूप जलोटा बिग बॉस के घर में दो साल पहले ही नजर आने वाले थे। शो में जाने से पहले उन्होंने बताया कि दो साल पहले बिग बॉस के मेकर्स ने शो में आने के लिए उनसे संपर्क किया था। लेकिन काम की व्यस्तता के चलते उन्हें समय नहीं मिला इसके बाद उनकी जगह पर स्वामी ओम को बिग बॉस के सीजन 10 में आने का मौका मिला। गौरतलब है कि स्वामी ओम और अनूप जलोटा एक-दूसरे को अच्छे से जानते भी हैं।
3 of 5
इतना ही नहीं शो में आने से पहले मीडिया की ओर से जब अनूप जलोटा से जब यह पूछा गया था कि क्या वह भी बिग बॉस के घर में स्वामी ओम की तरह ड्रामेबाजी करते दिखेंगे..?? इस बात का जवाब देते हुए जलोटा ने कहा- 'मैं शो को जीतने के लिए नहीं जा रहा हूं, इस शो को जीतने के लिए किसी भी तरह का अतिरिक्त प्रयास नहीं करूंगा। जिस दिन बिग बॉस मुझे घर से निकालेंगे मैं चुपचाप निकल जाऊंगा। मैं बिग बॉस के घर में छुट्टियां समझकर दिन बिताने जा रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहीं बात करें अनूप जलोटा और उनकी प्रेमिका जसलीन मथारू की तो यह दोनों लंबे समय से प्रेम संबंध में थे लेकिन उन्होंने बिग बॉस में आने से पहले कभी भी अपने इस रिश्ते को दुनिया से सामने नहीं कबूला था। इसके बाद से हर कोई हैरान है। सोमवार को घर में मौजूद सभी लोगों ने अनूप और जसलीन के बीच रिश्ते ही सच्चाई को जानने की कोशिश की क्योंकि बिग बॉस के घर में मौजूद बहुत से लोगों को लगता है कि जसलीन खुलकर कुछ नहीं बोल रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि अनूप जलोटा मशहूर भजन गायक हैं। उन्होंने बिग बॉस से सेट पर अपने मशहूर भजन 'ऐसी लागी लगन...' से एंट्री की। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू ने यहां बताया कि वह और जलोटा पिछले 3 साल से एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंध में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।