फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: जसलीन के दावों पर अनूप जलोटा ने फिर उठाई उंगली, बोले - 'मैं गायक हूं, साधु नहीं'

Sun, 11 Nov 2018 10:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota reaction on Jasleen relationship and drinks in Kumar Vishwas sammelan
anup and jasleen - फोटो : twitter

'बिग बॉस' में जसलीन मथारू और अनूप जलोटा के रिश्ते पर दीपक और सुरभि ने कई सवाल खड़े किए थे। यहां तक कि इन दोनों ने जसलीन के चरित्र पर भी सवाल उठाए। जिस वजह से सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' में इन दोनों की जमकर फटकार लगाई थी। वहीं अब हाल ही में केवी सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे अनूप जलोटा ने जसलीन और अपने रिश्ते पर नया खुलासा किया है। साथ ही शराब पीने और नॉनवेज को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

Bigg Boss 12 Anup Jalota reaction on Jasleen relationship and drinks in Kumar Vishwas sammelan
anup jalota - फोटो : twitter

बिग बॉस से बाहर निकलते ही अपने और जसलीन के रिश्ते को अनूप जलोटा ने म्यूजिकल बताया था। उन्होंने कहा था कि उनका और जसलीन का रिश्ता गुरु और शिष्य जैसा है। अनूप जलोटा के इस बयान के बाद से मानों बवाल ही मच गया। 'बिग बॉस' के घर में मेहमान बनकर आईं हिना खान ने जसलीन सहित सभी घरवालों को अनूप जलोटा के बयान के बारे में बताया। हिना खान के इस खुलासे के बाद जसलीन काफी परेशान थीं। वहीं दीपक और सुरभि ने इस मामले को खूब तूल दिया।

Bigg Boss 12 Anup Jalota reaction on Jasleen relationship and drinks in Kumar Vishwas sammelan
anup and jasleen - फोटो : twitter

घर से बाहर आते ही अनूप जलोटा ने जसलीन का कन्यादान करने की बात भी कही थीं। वहीं हाल में केवी सम्मेलन में शामिल हुए अनूप जलोटा से जसलीन और उनके रिश्ते के सच के बारे में पूछा गया। अनूप जलोटा ने कहा - 'जसलीन के साथ बिग बॉस में जाना प्री-प्लान नहीं था। यह ठीक वैसा ही हुआ जैसे लागी लगन के साथ हुआ। इस भजन को रिकॉर्ड कर वापस आ गया था। 2 महीने बाद फोन आया रिलीज को लेकर।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota reaction on Jasleen relationship and drinks in Kumar Vishwas sammelan
anup jalota - फोटो : twitter

'इसके बाद इस भजन में मंजीरा का साउंड जोड़ा गया और यह भजन हिट हो गया। मैं कभी झूठ नहीं बोलता। साफ बात करता हूं। अगर बिग बॉस में जाना एक दुर्घटना होता तो केवी सम्मेलन में क्यों आता? अच्छा अनुभव रहा। मेरा वजन भी 4 किलो कम हो गया।' इसके साथ ही जलोटा ने कहा लोग अक्सर कहते हैं कि 'मैं वहां वाइन या विस्की पीते हुए देखा गया। नॉन वेज खाते हुए भी। मैं गायक हूं, साधु नहीं। मुंह में क्या जा रहा है वह महत्वपूर्ण नहीं है। जरूरी यह है कि मुंह से बाहर क्या आ रहा है।'

विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota reaction on Jasleen relationship and drinks in Kumar Vishwas sammelan
anup jasleen - फोटो : twitter

आपको बता दें, अनूप जलोटा 'बिग बॉस' में 45 दिन रहे। शो में आते ही अनूप जलोटा ने खुलासा किया था कि वह जसलीन मथारू को डेट कर रहे हैं। इन दोनों का रिश्ता इस वजह से ज्यादा चर्चा में रहा क्योंकि दोनों में उम्र का फासला ज्यादा है। अनूप जलोटा 65 साल के हैं जबकि जसलीन 28 की। दोनों में 37 का अंतराल है। घर के अंदर यह दोनों अपने आप को रिलेशनशिप में बताते रहे लेकिन घर से बाहर आते ही अनूप जलोटा अपने रिश्ते से मुकर गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed