फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: इन 4 कंटेस्टेंट ने कॉमनर बनकर ऐसे दिया धोखा, एक तो सीरियल में भी कर चुका है काम

Sat, 20 Oct 2018 11:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Oct 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 contestants lied about his profession and real name
bigg boss 12

बिग बॉस 12 में इस बार कई कॉमनर कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया लेकिन जैसे-जैसे ये शुरू होता गया कंटेस्टेंट की सच्चाई भी सामने आती गई। घर में खुद को किसी ने किसान बताया तो किसी ने वकील। सोशल मीडिया के इस दौर में जल्द ही इन कंटेस्टेंट का असली चेहरा आया और पता चला कि ये तो पहले से ही इंडस्ट्री में स्ट्रगलर हैं। आगे की स्लाइड में ऐसे ही कंटेस्टेंट के बारे में बताते हैं।

bigg boss 12 contestants lied about his profession and real name
bigg boss

सौरभ पटेल
सौरभ की झूठ का खुलासा उनके साथ काम कर चुके हैं। सौरभ पटेल का असली नाम साहिल रामेश्वर पटेल है और वो एक स्ट्रगलिंग एक्टर हैं। सौरभ ने रश्मि शर्मा और BAG फिल्म्स जैसे कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया हुआ है। कास्टिंग डायरेक्टर शादमान के मुताबिक सौरभ उनके साथ काम कर चुके हैं हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ बोलने से मना कर दिया। गौरतलब है कि सौरभ ने 'बिग बॉस' में एंट्री के वक्त को खुद को 400-500 एकड़ जमीन का किसान बताया था।

bigg boss 12 contestants lied about his profession and real name
शिवाशीष

शिवाशीष मिश्रा
शो में शिवाशीष खुद को मध्य प्रदेश का एक बिजनेसमैन बताते हैं जबकि वो एक मॉडल और एक्टर हैं। जी हां, शिवाशीष ने मध्य प्रदेश में मॉडलिंग का काम किया है। जिसके बाद वो मुंबई पहुंचे और यहां टीवी शोज और फिल्मों के लिए कोशिश करने लगे। शिवाशीष को सोनी टीवी पर आने वाले सीरियल 'संकटमोचन महाबली हनुमान' (2017) में 'नल' का रोल ऑफर किया गया था लेकिन उनके अनप्रोफेशनल रवैये की वजह से शो के मेकर्स ने उनसे दूरी बना ली। यही नहीं शिवाशीष की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वो सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए शिवाशीष ने लिखा कि 'बर्थडे ब्वॉय के साथ, 2 बजरंगी भक्त, 2 इंदौरी, साथ-साथ, 20 का दम।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 contestants lied about his profession and real name
बिग बॉस 12 रोमिल चौधरी

रोमिल चौधरी
घर में जोड़ीदार कंटेस्टेंट के रूप में आए वकील रोमिल चौधरी 'बिग बॉस' में आने से पहले 'एमटीवी रोडीज' में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने इस बात का जिक्र बिग बॉस को दिए इंटरव्यू में नहीं किया। रोमिल ने रोडीज में जाने के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन वह जीडी राउंड पास करने के बाद पर्सनल इंटरव्यू में फेल हो गए।

विज्ञापन
bigg boss 12 contestants lied about his profession and real name
urvashi rana

उर्वशी राणा
दीपक ठाकुर की जोड़ीदार उर्वशी राणा के बारे में। शो में बताया गया कि उर्वशी राणा और दीपक ठाकुर एक दूसरे को पहले से जानते हैं और एक दूसरे को पसंद करते हैं। उर्वशी राणा, दीपक ठाकुर से गाना भी सीखती हैं। द खबरी के मुताबिक, 'एक और झूठी कहानी गढ़ी गई। उर्वशी राणा का पहले से ब्वॉयफ्रेंड हैं जबकि बिग बॉस में एंट्री के दौरान उर्वशी ने कहा था कि वो दीपक ठाकुर से प्यार करती हैं।' सामने आई तस्वीरों में उर्वशी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिख रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed