{"_id":"5bc6f924bdec22694517cd62","slug":"bigg-boss-5-contestants-who-cried-lot-in-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस में फूट-फूटकर रोए थे ये 5 कंटेस्टेंट्स, एक कर चुकी है आत्महत्या","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस में फूट-फूटकर रोए थे ये 5 कंटेस्टेंट्स, एक कर चुकी है आत्महत्या
Sat, 20 Oct 2018 10:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Bigg Boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस की शुरुआत 3 नवंबर 2006 में हुई थी। शो अपने पहले ही सीजन से सुर्खियों में आ गया था। शो का पहला सीजन एक्टर अरशद वारसी ने होस्ट किया था और पहले विजेता एक्टर राहुल रॉय रहे थे। लेकिन इस लोकप्रिय शो में लड़ाई-झगड़ा, प्यार-मोहब्बत और रोना-धोना तो आम हो चुका है। ऐसे में बात करेंगे उन 5 कंटेस्टेंट्स की जो शो में सबसे ज्यादा फूट-फूटकर रोए हैं..
2 of 6
shweta Tiwari
सबसे पहले बात करेंगे शो के सीजन 4 की जिसमें लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने बाजी मारी थी। लेकिन इस शो को जीतने से पहले श्वेता को घर में सबसे ज्यादा रोता हुआ देखा गया। हालांकि वह घर में ज्यादा किसी से लड़ती-झगड़ती नजर नहीं आईं थी, यही वजह थी बिग बॉस को उनका खेल पसंद आया।
3 of 6
gauhar Khan
सीजन 7 की विजेता गौहर खान ने भी घर में बहुत ही सधा हुआ खेल खेला और अंत तक दर्शक की नजरों से हटी नहीं। इस दौरान गौहर और घर के एक और कंटेस्टेंट कुशाल टंडन के बीच रोमांस भी देखने को मिला। लेकिन सीजन 7 में गौहर खान ने खूब आंखें गीली की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Vikas Gupta
पिछले सीजन 11 में मास्टरमाइंड के नाम से लोकप्रिय हुए कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने भी घर में बहुत टेसू बहाए। वह घर में बात-बात पर रोते हुए दिखाई दिए थे। सीजन 11 में उन्होंने रोने के मामले में लड़कियों को भी पीछे छोड़ दिया था। बता दें कि वह फाइनल तक पहुंचे थे और टॉप 3 में उनका नाम था। इस सीजन में टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बाजी मारी थी।
विज्ञापन
5 of 6
bigg boss
टीवी एक्ट्रेस और लोकप्रिय टीवी सीरियल बालिका वधू में आनंदी का किरदार कर चुकी प्रत्यूषा बनर्जी को भी बिग बॉस मेे देखा गया। शो में वह अपने दोस्त और परिवारवालों को याद कर करके रोती हुईं दिखाई दी थी। लेकिन प्रत्यूषा शो में सलमान खान के डांटने पर भी बहुत फूट-फूटकर रोया करती थीं। बता दें कि प्रत्यूषा ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।