{"_id":"5bc98637bdec2269b8462d7f","slug":"kbc-10-contest-ravi-kumar-revealed-amitabh-bachchan-secret-over-40-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: पहली बार कंटेस्टेंट ने किया अमिताभ बच्चन से जुड़े राज का खुलासा, मामला 40 साल पुराना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: पहली बार कंटेस्टेंट ने किया अमिताभ बच्चन से जुड़े राज का खुलासा, मामला 40 साल पुराना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कौन बनेगा करोड़पति' में अक्सर कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन के सामने निजी जिंदगी से जुड़े राज से परदा उठाते हैं। 18 अक्तूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में भी ऐसा ही हुआ। रवि कुमार बिग बी के मेहमान बने। इस शो के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़े ऐसे राज का खुलासा किया जिसे जानकर आपको बिल्कुल यकीन नहीं होगा।
2 of 5
Ravi Kumar
'कौन बनेगा करोड़पति' शो के दौरान ओडिशा के कोरापुट के रवि ने शुरुआत से ही अच्छा खेला। शो के दौरान उन्होंने बिग बी से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसे शायद ही कोई जानता होगा। रवि कुमार ने बिग बी को कॉमिक्स वाला एक वीडियो दिखाया। इस वीडियो को देखकर अमिताभ बच्चन ने पुरानी याद को ताजा किया।
3 of 5
AMITABH
दरअसल, सुप्रीमो नाम के कैरेक्टर वाली कॉमिक्स का राज सीधे तौर पर अमिताभ बच्चन से जुड़ा था। कॉमिक्स का सुप्रीमो किरदार बिग बी पर ही आधारित था। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने पत्रकार पम्मी बख्शी का भी जिक्र किया। बिग बी ने कहा कि पम्मी ने उनके कहा था कि उन पर एक कॉमिक्स बननी चाहिए। इसके बाद सुप्रीमो नाम की कॉमिक्स की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amitabh
शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा - 'यह काफी पुरानी बात है। शायद ही कुछ लोगों को याद हो।' सुप्रीमो कॉमिक्स 80 के दशक में प्रकाशित हुई थी। शो की बात करें तो रवि कुमार ने 25 लाख रुपए की धनराशि जीती। रवि 50 लाख के सवाल तक पहुंच गए थे लेकिन लाइफलाइन नहीं बची थी। रवि को इस सवाल का सही जवाब भी नहीं पता था जिस वजह से उन्होंने बीच में छोड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन
5 of 5
gajanan
इससे पहले 17 अक्तूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में गोवा से आए गजानन रासम हॉट सीट पर बैठे थे। गजानन ने शुरुआत से ही बहुत बढि़या गेम खेला। गजानन के सामने एक करोड़ रुपये का सवाल आया तो भी उनके पास दो लाइफलाइन बची थीं। एक करोड़ के सवाल पर उन्होंने दोनों लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद वो सही जवाब तक नहीं पहुंच सके। वह 50 लाख रुपये की धनराशि जीतकर केबीसी से विदा हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।