{"_id":"5bc963f0bdec22694b42ad69","slug":"kbc-10-amitabh-bachchan-shared-momory-on-bell-bottom-pants-and-rat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: फिल्म देखते वक्त अमिताभ की पैंट में घुस गया था चूहा, सिनेमा हॉल में ही हुआ था ये सब कुछ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: फिल्म देखते वक्त अमिताभ की पैंट में घुस गया था चूहा, सिनेमा हॉल में ही हुआ था ये सब कुछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kaun Banega Crorepati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन अक्सर 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे राज बताते हैं जिसे यकीनन आप नहीं जानते होंगे। एक ऐसा ही किस्सा बिग बी ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के 10 वें सीजन के दौरान भी सुनाया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 17 अक्तूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में गोवा से आए गजानन रासम हॉट सीट पर बैठे। गजानन से बात करते हुए बिग ने एक ऐसे राज से परदा उठाया जिसे जानकर आपको हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।
2 of 5
gajanan
हॉट सीट पर बैठे गजानन अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन है। 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के दौरान गजानन ने बताया कि वह जब भी अमिताभ की फिल्में देखते थे तो यही सोचते थे कि कब आपसे मुलाकात हो पाएगी। भगवान ने मेरी यह इच्छा अब पूरी कर दी है। गजानन ने बिग बी से कहा मैंने आपके बेलबॉटम पैंट पहनने वाले फैशन को बहुत फॉलो किया है। यहां तक कि बेलबॉटम वाली पैंट भी सिलवा ली थी।
3 of 5
KBC
गजानन की बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने बेलबॉटम वाला एक किस्सा लोगों से साझा किया। बिग बी ने कहा - 'एक बार सिनेमा हॉल में फिल्म देखते वक्त उनकी पैंट में चूहा घुस गया था। काफी मुश्किल के बाद चूहे को निकाला था। उस थियेटर का नाम तो बता नहीं सकता लेकिन इस पूरे वाकया ने मुझे परेशान कर दिया था। इस समय जो पैंट चलती हैं वह अच्छी हैं। नैरो बॉटम में चूहा नहीं आ सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
AMITABH
आपको बता दें, बेलबॉटम वाली पैंट एक वक्त पर काफी ट्रेंडी थी। यहां तक कि फैशन स्टेटमेंट तक बन गई थी। शो की बात करें तो गजानन ने शुरुआत से ही बहुत बढि़या गेम खेला। गजानन के सामने एक करोड़ रुपये का सवाल आया तो भी उनके पास दो लाइफलाइन बची थीं। एक करोड़ के सवाल पर उन्होंने दोनों लाइफलाइन का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
5 of 5
GAJANAN
इसके बावजूद वो सही जवाब तक नहीं पहुंच सके। सवाल था कि दादा साहब फाल्के द्वारा बनाई गई एकमात्र बोलती फिल्म कौन सी थी? सही जवाब था- गंगावतरण। वह 50 लाख रुपये की धनराशि जीतकर केबीसी से विदा हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।