फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: घरवालों का ताना सुन टीवी की ये बहू पड़ीं कमजोर, इन 2 लोगों के सामने फूट फूट रोईं

Thu, 27 Sep 2018 12:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Dipika Kakar cried in front of Neha Pendse and Srishty Rode
dipika kakar in bigg boss

'बिग बॉस सीजन 12' में दीपक ठाकुर के अलावा दीपिका कक्कड़ को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। यह दोनों ही इस खेल को न केवल दिमाग बल्कि अच्छी प्लानिंग के साथ खेल रहे हैं। शो के दौरान कई बार जोड़ियों और सिंगल दीपिका को 'बिग बॉस' का मजबूत कंटेस्टेंट भी कह चुके हैं। हाल ही में हुए 'लग्जरी बजट टास्क' में कुछ ऐसा हुआ जिससे दीपिका कक्कड़ की हिम्मत टूट गई और वह घरवालों के सामने फूट फूट कर रो पड़ीं।

Bigg Boss 12 Dipika Kakar cried in front of Neha Pendse and Srishty Rode
dipika kakar

दरअसल, 'लग्जरी बजट टास्क' के दूसरे दिन सेलिब्रिटी की बारी थी कि वह समुद्री लुटेरों से सुनहरी रिंग को हासिल करें। सिंगल टीम ने सबसे पहले सोमी खान को अपना निशाना बनाया। सोमी को कुर्सी से हटाने के लिए सिंगल टीम में सबसे पहले करणवीर और नेहा गए। इसके बाद करणवीर के बदले दीपिका गईं।

Bigg Boss 12 Dipika Kakar cried in front of Neha Pendse and Srishty Rode
somi khan

सोमी को टॉर्चर करता हुए देख उनकी बहन सबा और कृति भड़क उठीं। सोमी इस कदर परेशान हो गईं कि उन्होंने हार मान ली। यानी कि पहली रिंग सिंगल को जल्दी मिली गई। टास्क के दौरान सबा दीपिका को अपशब्द तक कहने लगीं। इसके बाद जसलीन आईं और उन्होंने भी हार मानकर रिंग दे दी। इसके साथ ही दीपिका को सबसे निर्दयी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Dipika Kakar cried in front of Neha Pendse and Srishty Rode
dipika kakar

जोड़ियों के बार बार ताना सुनकर दीपिका नीचे उतरी और रोने लगीं। इसके बाद शिवाशीष कुर्सी पर बैठे  और रिंग हासिल कर ली। इसके बाद उर्वशी कुर्सी पर आईं और उन्होंने अवधि पूरे होने तक टास्क किया। टास्क के आखिरी तक दोनों टीम के पास 2-2 रिंग थीं लेकिन बाद में कुर्सी पर बैठने की अवधि के आधार पर सिंगल टीम इस टास्क को जीत गई।

विज्ञापन
Bigg Boss 12 Dipika Kakar cried in front of Neha Pendse and Srishty Rode
dipika neha

इस टास्क के बाद सभी जोड़ियां दीपिका की बुराई करती दिखीं और उनके बारे में अपशब्द भी कहे। घरवालों के लगातार ताना सुनने के बाद दीपिका अकेले में रोने लगीं। सृष्टि से दीपिका ने कहा बेवजह यह लोग मुझे टार्गेट कर रहे हैं। तभी सृष्टि कहती हैं कि पता है ना क्यों कर रहे हैं ऐसा। पहला तुम सेलिब्रिटी हो और दूसरा तुम्हें पता है। उन्हें पता है कि तुम मजबूत दावेदार हो इसलिए वह यह सब करेंगे। तभी नेहा आ जाती हैं और दोनों दीपिका को चुप कराते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed