{"_id":"5bac65cf867a557ebb22e8c1","slug":"bigg-boss-12-anup-jalota-says-shocking-thing-about-sreesanth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: श्रीसंथ के बारे में अनूप जलोटा ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'आकर कर दी एक सीट बर्बाद'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: श्रीसंथ के बारे में अनूप जलोटा ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'आकर कर दी एक सीट बर्बाद'
Thu, 27 Sep 2018 10:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Anup Jalota and Sreesanth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस' में पहला 'लग्जरी बजट टास्क' सिंगल ने जीत लिया है। इस टास्क के बाद सिंगल और जोड़ियों के बीच मतभेद काफी बढ़ गया है जिससे घर के माहौल में काफी बदलाव आया है। इस टास्क में श्रीसंथ ने हिस्सा नहीं लिया था जिसकी वजह उनकी खराब तबीयत थी। इस बीच गजल सम्राट अनूप जलोटा ने श्रीसंथ के बारे में एक ऐसी बात कह दी जिसे जानकर श्रीसंथ के फैंस को बुरा जरूर लग सकता है।
2 of 5
bigg boss house
दरअसल, जब से श्रीसंथ घर पर आए हैं तब से उन्हें ज्यादातर गुस्सा करते हुए या फिर बात बात पर झगड़ते हुए ही देखा गया है। घर का पहला लग्जरी टास्क उनकी वजह से रद्द हुआ और अब खराब तबीयत की वजह से वह हाल ही में हुए टास्क में हिस्सा नहीं ले पाए। ऐसे में अनूप जलोटा ने टास्क खत्म होने के बाद सभी जोड़ियों के सामने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर खुद श्रीसंथ को भी बुरा लग सकता है।
3 of 5
bigg boss 12
इस बार का लग्जरी बजट टास्क 'समुद्री लुटेरे' था जो कि सिंगल और जोड़ियों के बीच था। इस टास्क में दोनों जोड़ियों को एक दूसरे से सुनहरी रिंग को हासिल करना था जिसमें दोनों टीमों ने 2-2 रिंग हासिल की। उसके बाद 'बिग बॉस' ने टीम के कुर्सी पर बैठने की अवधि के आधार पर सिंगल की टीम को विजेता घोषित किया। टास्क के बाद सभी घरवाले आपस में बात कर रहे थे। तभी अनूप जलोटा ने श्रीसंथ के 'बिग बॉस' में आने को लेकर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anup jalota
अनूप जलोटा, जसलीन, रोशमी और सबा एक साथ बैठे हुए थे। तभी अनूप जलोटा ने कहा कि आप लोगों को ऐसा नहीं लगता कि श्रीसंथ की वजह से एक सीट बर्बाद हो गई है। तभी रोशमी कहती हैं कि वह सिर्फ अपनी छवि को सुधारने के लिए आए हैं। इस पर अनूप जलोटा कहते हैं कि गुस्सा तो नाक पर बैठा रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
S. Sreesanth bigg boss
अनूप जलोटा की बात सुनकर उनका रोशमी और जसलीन भी साथ देती हैं। फिलहाल यह देखना होगा कि श्रीसंथ अपने गुस्सैल रवैया के साथ घर में कितने दिन तक टिक पाते हैं। इस बार घर से बेघर होने के लिए दीपिका कक्कड़ और करणवीर बोहरा के अलावा जोड़ियों में निर्मल-रोमिल और रोशमी-कृति की जोड़ी नॉमिनेट हुई है। इन सभी की किस्मत का फैसला 'वीकेंड का वार' में होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।