फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी 10: इस सफाईकर्मी ने जीते 12 लाख 50 हजार रुपए, शो के दौरान अमिताभ ने पूरा किया बेटे का सपना

Thu, 27 Sep 2018 10:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
KCB 10 Municipal Corporation employee Manish Patil won 12 lakh 50 thousand in Amitabh Bachchan show
kbc

'कौन बनेगा करोड़पति' शो दर्शकों की पहली पसंद हमेशा से रहा है। इस शो में हॉट सीट पर कंटेस्टेंट अपनी किस्मत आजमाते हैं और मोटी रकम जीतकर अपने सपने को साकार करते हैं। बुधवार को इस शो में एक ऐसा शख्स अमिताभ बच्चन का मेहमान बना जिसने न केवल मोटी रकम जीती बल्कि बिग बी को भी उस शख्स पर काफी गर्व हुआ यहां तक कि उन्होंने उनके बेटे को खास तोहफा भी दिया।

KCB 10 Municipal Corporation employee Manish Patil won 12 lakh 50 thousand in Amitabh Bachchan show
Manish Narayana Patil

फास्टेट फिंगर फर्स्ट राउंड में अंबरनाथ, महाराष्ट्र के रहने वाले मनीष नारायण पाटिल अमिताभ बच्चन के पहले मेहमान बनें। मनीष पाटिल पेशे से सफाईकर्मी हैं और नगर निगम में काम करते हैं। शो के दौरान मनीष ने बिग बी से अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों को साझा किया। मनीष की बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए।

 

KCB 10 Municipal Corporation employee Manish Patil won 12 lakh 50 thousand in Amitabh Bachchan show
Manish Narayana Patil

बिग बी ने शो के दौरान मनीष नारायण पाटिल की काफी तारीफ की साथ ही कहा कि देश का हर इंसान आप पर और आप जैसे लोगों पर गर्व करता है। वहीं मनीष ने बताया कि पहले उन्हें इस काम को करने में शंका होती थी लेकिन एक दिन पैर पर कचरा गिरा तो लगा इससे ज्यादा क्या होगा। 21 साल से लगातार यह काम कर रहा हूं और मुझे खुशी होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
KCB 10 Municipal Corporation employee Manish Patil won 12 lakh 50 thousand in Amitabh Bachchan show
amitabh bachchan

मनीष ने बताया कि उनके बेटे को क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। बीते 2 साल से बेटे के लिए क्रिकेट कोचिंग और किट दिलाना चाहते हैं लेकिन इतने पैसे नहीं होते कि ऐसा कर पाए। इसलिए 'केबीसी 10' से जीते पैसों से सबसे पहले उसके लिए यही काम करेंगे। मनीष ने शो के दौरान अच्छा खेला और 12 लाख 50 हजार रुपए जीते। शो के दौरान 'केबीसी' की टीम ने मनीष के बेटे को क्रिकेट किट तोहफे के तौर पर दी।

विज्ञापन
KCB 10 Municipal Corporation employee Manish Patil won 12 lakh 50 thousand in Amitabh Bachchan show
binita jain

आपको बता दें, 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन को पहली करोड़पति भी मिल गई है। 'केबीसी 10' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें गुवाहाटी की बिनीता जैन इस सीजन की पहली करोड़पति बन गई है। इतना ही नहीं बिनीता 7 करोड़ के सवाल के लिए भी खेलेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed