फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज की शिकायत

Thu, 19 Mar 2020 09:43 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 19 Mar 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 ex contestant Jasleen Matharu father Kesar Matharu gets Extortion Call
Jasleen Matharu and Kesar Matharu - फोटो : twitter

'मुझसे शादी करोगे' और 'बिग बॉस' में सुर्खियां बटोर चुकीं जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसलीन के पिता केसर मथारू को धमकी भरे फोन कॉल्स आ रहे हैं। इन फोन कॉल्स की शिकायत केसर मथारू ने मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन में की है। धमकी भरे फोन कॉल्स की वजह से जसलीन का परिवार इस वक्त काफी परेशान है। 

Bigg Boss 12 ex contestant Jasleen Matharu father Kesar Matharu gets Extortion Call
Kesar Matharu - फोटो : twitter

स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक केसर मथारू ने ओशीवारा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। फोन पर धमकी मिलने की बात की पुष्टि करते हुए जसलीन ने पिता ने कहा- 'मुझे धमकी भरे फोन आए हैं, जसलीन को नहीं। पुलिस उसके बाद मेरी बिल्डिंग की सुरक्षा जांच करने भी आई थी। वो आदमी मुझे और मेरे परिवार को मार देने की धमकी दे रहा है।'

Bigg Boss 12 ex contestant Jasleen Matharu father Kesar Matharu gets Extortion Call
mumbai police - फोटो : file photo

केसर मथारू ने आगे कहा कि उनके पास फोन कॉल्स कई बार आए हैं। इस मामले की मुंबई ओशीवारा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस अधिकारी दयानंद बंगर ने भी पु्ष्टि की। दयानंद बंगर ने कहा- 'मथारू ने ये शिकायत की है। हम लोगों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा कोई और जानकारी फिलहाल नहीं दे सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 ex contestant Jasleen Matharu father Kesar Matharu gets Extortion Call
जसलीन मथारू - फोटो : Social Media

इस पूरे मामले पर जसलीन मथारू की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। आपको बता दें, जसलीन का शो 'मुझसे शादी करोगे' शो में आखिरी बार नजर आई थीं। इस शो से वो एलिमिनेट हो चुकी हैं। इस शो में पारस छाबड़ा अपने लिए दुल्हन और शहनाज कौर गिल अपने लिए दूल्हा ढूंढने आए हैं। खबरों की मानें तो कोरोना वायरस की वजह से बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को उनके घर वापस भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 12 ex contestant Jasleen Matharu father Kesar Matharu gets Extortion Call
Paras Chhabra,Jasleen Matharu, anup jalota - फोटो : amar ujala

इसके साथ ही ऐसी खबरें आ रही हैं ये शो जल्द ही बंद होने वाला है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मुझसे शादी करोगे शो से जसलीन इस वजह से भी ज्यादा लाइमलाइट में आईं क्योंकि 'बिग बॉस' सीजन 12 में आई थीं। शो के दौरान उन्होंने भजन गायक अनूप जलोटा से अपने रिश्ते की बात स्वीकार की जबकि शो के बाद कहा कि ये सब झूठ था। 

क्या रणबीर कपूर की इस गलती की वजह से टूट गया आलिया के साथ उनका रिश्ता? जानें इस खबर का सच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed