{"_id":"5bf69f19bdec2241b054d6bb","slug":"bigg-boss-12-jasleen-matharu-and-rohit-suchanti-enjoying-in-swimming-pool","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: स्विमिंग पूल में फिर जसलीन ने दिखाया बोल्ड अंदाज, 'दुश्मन' ने भी लिए मजे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: स्विमिंग पूल में फिर जसलीन ने दिखाया बोल्ड अंदाज, 'दुश्मन' ने भी लिए मजे
Thu, 22 Nov 2018 07:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 भले की टीआरपी की लिस्ट से बाहर हो गया हो, लेकिन शो के अंदर कई सदस्य बेहद खास वजह से चर्चा में छाए हुए हैं। शो में जहां दोस्तों का अपना ग्रुप बना हुआ है तो वहीं जसलीन और रोहित जैसे सदस्य एक-दुसरे के दुश्मन हुए पड़े हैं। इस बीच इन दोनों ने दुश्मनी भुलाकर अब शो के अंदर बने रहने के लिए नया तरीका अपनाया है।
2 of 5
bigg boss
- फोटो : Instagram
जी हां जसलीन और रोहित आपसी दुश्मनी भूलकर अब बिग बॉस के स्विमिंग पुल में रोमांस करते दिखे हैं। दरअसल शो में मौजूद सदस्यों को मस्ती करते देखा गया। इस दौरान रोहित और जसलीन पूल के मजे ले रहे थे। इसके बाद सुरभि और रोमिल ने उन्हें एक रोमांटिक सीन फिल्माने के लिए बोल दिया, इस सीन में यह दोनों रोमांस करते दिखे। इस दौरान जसलीन एक बार फिर से अपनी ग्रीन बिकनी में नजर आईं।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : voot app
पता हो कि कैप्टन्सी टास्क स्नेक करते समय जसलीन और रोहित एक ही टीम में थे। घर का कैप्टन बनने के चक्कर में इन दोनों के बीच काफी बहस देखने को मिली। वहीं जिस तरह से जसलीन और रोहित की शो के अंदर स्थिति हो रही है उसे देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होने से बचने के लिए ये सब किया है।
गौरतलब है कि स्नेक टास्क के दौरान श्रीसंथ और सृष्टि की बहस हो जाने के बाद श्रीसंथ फूट-फूट कर रोने लगे। श्रीसंथ को रोता देख दीपिका कक्कड़ भी अपने आंसू नहीं रोक सकी और वीकेंड का वॉर एपिसोड की बातों को याद करते हुए वह भी फूट-फूटकर रोने लगीं। बता दें कि इस हफ्ते दीपिका कक्कड़, रोहित, सृष्टि, जसलीन, मेघा, दीपक सहित करणवीन इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
वहीं बात करें इस हफ्ते सुरक्षित सदस्यों की तो इस बार सोमी, सुरभि और श्रीसंथ घर से बेघर नहीं होंगे। वहीं घर का कैप्टन होने के कारण रोमिल भी इस हफ्ते बेघर नहीं हो सकते। आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस के घर से शिवाशिष घर से बेघर हो गए हैं। वह शो में सौरभ के जोड़ीदार बनकर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।