{"_id":"5bf6d25fbdec224146723d9d","slug":"bigg-boss-12-jasleen-matharu-and-somi-khan-cat-fight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12 की इन 2 कंटेस्टेंट के बीच हुई कैट फाइट, फिर उठी जसलीन के चरित्र पर उंगली","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12 की इन 2 कंटेस्टेंट के बीच हुई कैट फाइट, फिर उठी जसलीन के चरित्र पर उंगली
Thu, 22 Nov 2018 09:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 के घर 67वें दिन बड़ा हंगामा देखने को मिला। घर में अब बात-बात पर बड़ी जंग छिड़ जाती है। ऐसे में घर में जाने-माने न्यूज चैनल की एंकर शो में पहुंची। जिन्होंने घरवालों को एक टास्क दे डाला। इस टास्क में सुरभि और दीपक रिपोर्टर हैं जिन्हें घर में से कोई ना कोई ब्रेकिंग न्यूज ढूंढनी थी। टास्क के दौरान जसलीन और सोमी खान ने बड़ी जंग देखने को मिली।
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
शो में जसलीन और सोमी बुरी तरह भिड़ती नजर आईं। बता दें कि सोमी घरवालों के सामने जसलीन के चरित्र पर उंगली उठाती दिखीं। ऐसे में जसलीन ने सोमी पर पलटवार करते हुए कहा उसका कोई वजूद नहीं है और हैप्पी क्लब की बदौलत वह शो में टिकी हुई हैं। वहीं, दीपिका ने इस लड़ाई को रोकने की बहुत कोशिश की। वहीं दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। दिलचस्प यह रहा कि सुरभि ने एक रिपोर्टर के तौर पर हर एक चीज को दर्शकों के पास पहुंचाने की पूरी कोशिश की।
वहीं, शो में श्वेता सिंह ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। इस दौरान श्रीसंथ ने भी रिपोर्टर और कैप्टेंसी की दावेदार सुरभि से अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा वाकया भी शेयर किया। दरअसल, साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में श्रीसंथ और क्रिकेटर हरभजन सिंह के बीच जमकर बवाल मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sreesanth bhajji
एक मैच के दौरान श्रीसंथ रोने लगे जिससे नाराज हरभजन सिंह ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। घटना के बाद श्रीसंथ फील्ड पर ही रोने लगे। उस वक्त इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस घटना के बाद हरभजन को 11 मैच के लिए बैन कर दिया गया था। उन्होंने इसे अपने करियर की बड़ी भूल बताई थी।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सात कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं जिसमें दीपक, मेघा, करणवीर, दीपिका, रोहित, सृष्टि और जसलीन का नाम शामिल हैं। लेकिन इस दफा रोहित के निकलने की ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।