फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिना की बातें सुन अनूप जलोटा पर भड़की जसलीन, बोलीं- 'डेट पर किया Kiss, कैसा गुरु-शिष्य का रिश्ता'

Sun, 04 Nov 2018 11:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Jasleen Matharu says I kissed Anup Jalota how are we guru shishya
anup jalota and jasleen - फोटो : twitter

'बिग बॉस' से बाहर होते ही अनूप जलोटा ने जसलीन और अपना रिश्ता संगीत का बताया था। इसके साथ ही कहा था कि उनका और जसलीन का रिश्ता सिर्फ गुरु और शिष्य का है। इन सब बयानों से जसलीन अंजान थीं, लेकिन 'वीकेंड का वार' में हिना खान ने जसलीन के सामने बड़ा खुलासा किया है। हिना खान की बातें सुनकर जसलीन अनूप जलोटा पर भड़क उठीं और बड़ी बात कह दी।

Bigg Boss 12 Jasleen Matharu says I kissed Anup Jalota how are we guru shishya
jasleen matharu - फोटो : twitter

'बिग बॉस' के घर में कुछ दिन पहले ही शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता गए थे। वहीं 'वीकेंड का वार' में इस बार सीजन 11 की कंटेस्टेंट रह चुकीं हिना खान पहुंचीं।  हिना घर में जनता के आरोप लेकर पहुंची थीं। हिना खान ने घरवालों के साथ हिना की अदालत लगाई और एक-एक कंटेस्टेंट को बुलाकर उन पर आरोप लगाए। इस दौरान कठघरे में दीपिका कक्कड़, सुरभि राणा, श्रीसंथ और जसलीन गई थीं।

Bigg Boss 12 Jasleen Matharu says I kissed Anup Jalota how are we guru shishya
jasleen and hina khan - फोटो : voot

इस टास्क के दौरान हिना खान ने जसलीन को अनूप जलोटा के बयानों के बारे में बताया। इसके साथ ही कहा कि लोग ऐसा कह रहे हैं कि आप दोनों ने बिग बॉस में आने के लिए झूठे रिश्ते का नाटक किया है। हिना खान की बातों को सुनकर जसलीन गुस्सा हो गई। जसलीन ने कहा - 'हम लोग डेट पर गए। मैंने उन्हें किस किया। यह कैसा गुरु-शिष्य का रिश्ता है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Jasleen Matharu says I kissed Anup Jalota how are we guru shishya
jasleen and megha - फोटो : voot

हिना खान के सवालों का दौर जैसे ही खत्म हुआ तो जसलीन ने अपने दिल की बात मेघा के साथ शेयर की। जसलीन ने कहा - 'हम दोनों ने अपने रिलेशनशिप की बात किसी को नहीं बताई थी। यहां तक कि दोस्तों को भी। अगर यह सब झूठ होता तो मेरे दोस्तों को तो पता होता। बिग बॉस में आने के लिए मैंने अनूप जी से कहा था चलो अब सबको बताते हैं। वह तुरंत राजी हो गए थे। मैं इस बात के लिए पहले से ही तैयार थी कि कई सवालों का जवाब बाहर आकर देना होगा।'

विज्ञापन
Bigg Boss 12 Jasleen Matharu says I kissed Anup Jalota how are we guru shishya
jasleen matharu - फोटो : voot

इसके साथ ही जसलीन ने कहा - 'मुझे पता है उनके और मेरे परिवार के मन में कई सवाल होंगे। उन्होंने इस वक्त मेरे साथ खड़े रहना चाहिए।' जसलीन ने इसके बाद कैमरे में देखते हुए कहा - 'अनूप जी आप बाहर जो भी बयान दे रहे हैं सोच समझकर दीजिए। मैं अभी भी बिग बॉस में ही हूं। बाहर आकर इस मामले पर आपसे बात करूंगी।' आपको बता दें, जसलीन अनूप जलोटा से उम्र में 37 साल छोटी हैं। ऐसे में 'बिग बॉस' में आने के बाद दोनों के रिश्ते पर कई सवाल घर के अंदर घरवालों ने भी लगाए थे। हालांकि दोनों ने एक दूसरे का उस वक्त बखूबी साथ दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed