फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस: ये कंटेस्टेंट घर जाकर मनाएगा दिवाली, शो में आए हिना,भारती और आदित्य

Sat, 03 Nov 2018 09:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
bigg boss weekend ka vaar and diwarli special episode
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस 12 में इस वीकेंड का वार में सभी कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट सलमान खान देसी लुक में नजर आए। इस दौरान घर में पिछले सीजन की फर्स्ट रनर अप हिना खान, सिंगर आदित्य नारायण और मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह नजर आईं। हिना ने अपनी अदालत लगाई तो वहीं आदित्य ने गाने गाए और भारती ने सलमान के लिए रखा करवा चौथ का व्रत खोला।  

bigg boss weekend ka vaar and diwarli special episode
bigg boss - फोटो : bigg boss

बता दें कि शो में इस बार कॉमनर कंटेस्टेंट उर्वशी वानी के निकलने की सबसे ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है। इस वीकेंड का वार में जाने-माने गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण भी दिखे। उन्होंने शो में कई गाने गाए। इस दौरान सलमान ने घरवालों के लिए एक लिए खेल भी रखा जिसमें यह पता करना था कि उदित नारायण जो गाना गाएंगे वह किस कंटेस्टेंट पर फिट बैठता हैं। ऐसे में उदित ने गाना गया 'प्यार हमे किसी मोड़ पे ले आया। घरवालों ने इसका उत्तर दीपक बताया जो बिल्कुल सही था।

bigg boss weekend ka vaar and diwarli special episode
bigg boss - फोटो : screengrab
आखिर में शो में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर नजर आती हैं। वह शो में करवा चौथ का व्रत खोलती हैं जो उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान के लिए रखा था। बता दें कि भारती सबसे पहले शो के ग्रैंड प्रीमियर में दिखीं थी। इससे पहले वह शो के चौथे हफ्ते में भी घर में खूब मस्ती करती नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss weekend ka vaar and diwarli special episode
bigg boss - फोटो : bigg boss

सबसे पहले बात करेंगे कि घर में बिग बॉस ने सभी घरवालों को मौका दिया है कि वह गार्डन एरिया में जाकर बिग बॉस से अपनी पर्सनल डिमांड रखे और बिग बॉस इस दिवाली उन्हें पूरा करेगा। ऐसे में करणवीर ने अपने परिवार को देखने की इच्छा रखी। दीपिका ने कहा कि वह अपने पति शोएब को बहुत मिस कर रही हैं और इस दिवाली वह अपने पति को अपने साथ देखना चाहती हैं। वहीं, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सुरभि ने बिग बॉस के सामने इच्छा रखी कि दीपक घर मे सोमी को बहुत पसंद करते हैं तो बिग बॉस उनके लिए एक डेट का आयोजन करें। ऐसे मे दीपक की भी बारी आई और उन्होंने कहा कि वह सोमी की हर चीज की कमी पूरी करना चाहते हैं।

विज्ञापन
bigg boss weekend ka vaar and diwarli special episode
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस ने घर में नौ कंटेस्टेंट पर एविक्शन की तलवार लटका दी है। रोमिल, दीपक, सुरभि और सोमी को छोड़कर पूरा घर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुआ है। नॉमिनेशन में इन चार के अलावा उर्वशी, मेघा, करणवीर, श्रीसंथ, रोहित, सृष्टि, दीपिका, जसलीन और शिवाशीष का नाम शामिल है। बता दें कि श्रीसंथ, करणवीर, सृष्टि और दीपिका सेफ जौन में चले गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed