{"_id":"5c1c9f0bbdec22570860ab50","slug":"bigg-boss-12-karanveer-bohra-react-when-kaal-kothri-punishment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: इस कंटेस्टेंट को मिली सीजन की आखिरी कालकोठरी की सजा, घरवालों पर निकाला गुस्सा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: इस कंटेस्टेंट को मिली सीजन की आखिरी कालकोठरी की सजा, घरवालों पर निकाला गुस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 के फिनाले में 10 दिन बचे हैं। उससे पहले आज किसी कंटेस्टेंट को सीजन की आखिरी कालकोठरी की सजा होगी। इस सजा को देने के लिए बिग बॉस के सीक्रेट रूम में एक्स कंटेस्टेंट मनु पंजाबी और प्रीतम मौजूद रहेंगे, जो घरवालों को एक टास्क देंगे।
2 of 5
manu punjabi
- फोटो : file photo
प्रोमो में प्रीतम घरवालों से पूछते हैं कि ऐसा कौन सा सदस्य है जो दोगला है। सभी कंटेस्टेंट अलग-अलग नाम लेते हैं। जहां करणवीर के अनुसार रोमिल दोगले हैं तो वहीं सुरभि और श्रीसंथ मिलकर करणवीर का नाम लेते हैं।
3 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
घरवालों की बातें सुनकर मनु पंजाबी कहते हैं कि करणवीर को कालकोठरी की सजा होनी चाहिए। जिसके बाद करणवीर वहां से गुस्से से उठकर चले जाते हैं। वो कहते हैं कि 'मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं और जेल में नहीं जाऊंगा।' बता दें कि करणवीर को इससे पहले भी कई बार कालकोठरी की सजा मिल चुकी है। तब भी उन्होंने इस सजा को मानने से इनकार कर दिया था हालांकि बाद में वो जेल चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
इससे पहले बिग बॉस सभी घरवालों को बताते हैं कि उन्हें एक आरजे से मिलने का मौका मिलेगा। इस दौरान कंटेस्टेंट के लिए पूरे देश से फोन आते हैं। एक्टिविटी रूम में करणवीर और श्रीसंथ को एक साथ बुलाया जाता है। घर में आरजे मलिश्का होस्ट का काम करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
करणवीर और श्रीसंथ दोनों फैंस से बात करते हैं। तभी एक कॉलर श्रीसंथ से कहते हैं कि उन्होंने करणवीर के पिता को लेकर जो कमेंट किया उससे उनका दिल टूट गया है। उन्हें इस तरह बात नहीं करनी चाहिए। बाद में श्रीसंथ करणवीर के पिता पर किए गए कमेंट के लिए उनसे माफी मांगते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।