फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: घर से बेघर क्यों हुईं कृति और रोशमी, जानिए किस कंटेस्टेंट को मिले थे कितने वोट

Sun, 30 Sep 2018 01:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Kriti Verma Roshmi Banik Nirmal gets evicted from the house
kriti and roshmi

'बिग बॉस सीजन 12' से कृति और रोशमी बानिक आउट हो चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार घर से एक जोड़ी नहीं बल्कि डबल एविक्शन होगा जो कि 'बिग बॉस' के इतिहास में पहली बार होगा। यानी कि इस बार घर से कुल तीन लोग बेघर होंगे। यह तीसरा नाम कोई और नहीं बल्कि निर्मल है। तो चलिए आपको बताते है कि इस बार किस जोड़ी को कितने वोट मिले।



 

Bigg Boss 12 Kriti Verma Roshmi Banik Nirmal gets evicted from the house
bigg boss 12

'बिग बॉस' के सीजन में देखा गया है कि एक साथ दो लोग तो घर से बेघर हुए हैं लेकिन ऐसा पहली बार होगा कि एक साथ 3 लोग घर से बाहर हो गए। 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने कृति और रोशमी को घर से बाहर तो भेज दिया है वहीं शनिवार को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में वह निर्मल को भी घर से बेघर कर देंगे। इस बार घर से नॉमिनेट सदस्यों में सिंगल में दीपिका कक्कड़ और करणवीर बोहरा थे। वहीं जोड़ियों में कृति-रोशमी और निर्मल-रोमिल की जोड़ी थी। ऐसे में किसको कितने वोट मिले इस बात की सभी को उत्सुकता रहती है।

 

Bigg Boss 12 Kriti Verma Roshmi Banik Nirmal gets evicted from the house
nirmal and romil

'बिग बॉस वोटिंग डॉट कॉम' के अनुसार पहले नंबर पर ज्यादा वोट पाने वाली कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ रहीं जिन्हें 40.59 फीसदी वोट मिले वहीं करणवीर बोहरा दूसरे नंबर पर रहे। करणवीर को कुल 23.56 फीसदी वोट मिले। यहां आपको बता दें यह वोट अनुपात उस वक्त का है जब वोटिंग लाइन खुली थी। यानी की यह कुल वोट्स नहीं है जिस वजह से करणवीर रोमिल-निर्मल से पिछड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन फाइनल वोटिंग के आधार पर करणवीर को दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Kriti Verma Roshmi Banik Nirmal gets evicted from the house
nirmal and romil

इस वोटिंग लाइन के अनुसार निर्मल और रोमिल की जोड़ी को 23.57 फीसदी तो वहीं कृति और रोशमी की जोड़ी को 12.27 फीसदी वोट मिले। यानी कि सबसे ज्यादा कम वोट मिलने की वजह से कृति और रोशमी घर से बेघर हो गईं। इस जोड़ी के अलावा निर्मल भी घर से बेघर हो चुके हैं। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक निर्मल और रोमिल दोनों को ही घर से बेघर हो जाएंगे लेकिन 'वीकेंड का वार' के दौरान सलमान इस जोड़ी को एक स्पेशल पॉवर देंगे कि दोनों में से कोई एक घर के अंदर जा सकता है। तभी निर्मल, रोमिल को सुरक्षित करने का फैसला लेंगे।
 




 

विज्ञापन
Bigg Boss 12 Kriti Verma Roshmi Banik Nirmal gets evicted from the house
dipika kakkar bigg boss 12

'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक वीकेंड का वार में इस बार दीपिका कक्कड़ और जसलीन मथारू 'सुल्तानी अखाड़ा' में उतरेंगी। दोनों की कड़ी टक्कर होगी जिसमें जीत दीपिका कक्कड़ की होगी। पिछली बार 'सुल्तानी अखाडा़' में दीपिका- सृष्टि और खान सिस्टर्स उतरी थीं जिसमें दीपिका और सृष्टि की टीम जीत गई थी।

नोट- इन वोट्स को वेबसाइट के हवाले से लगाया गया है। इन वोट्स की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed