{"_id":"5bf6d7f4bdec2241c7691e53","slug":"bigg-boss-12-megha-dhade-hit-sandal-on-deepak-thakur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस: आपे से बाहर हुईं मेघा, दीपक पर बहन की बात छेड़ने पर उतारकर मारी सैंडल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस: आपे से बाहर हुईं मेघा, दीपक पर बहन की बात छेड़ने पर उतारकर मारी सैंडल
Thu, 22 Nov 2018 09:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में एक बार फिर घरवालों का पारा गरम हुआ। घर में न्यूज एंकर श्वेता सिंह पहुंची और उन्होंने कैप्टेंसी के दो दावेदार सुरभि और दीपक को ब्रेकिंग न्यूज टास्क दिया। इस दौरान जो घर से ज्यादा ब्रेकिंग न्यूज श्वेता को देगा वही घर का अगला कैप्टन होगा..लेकिन ऐसे में मेघा ने रिपोर्टर दीपक पर सैंडल उतारकर मारी.....
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
ब्रेकिंग न्यूज टास्क में दीपक रिपोर्टर बने और उन्होंने मेघा का पर्दाफाश करना चाहा। इस दौरान दीपक ने मेघा की बहन को लेकर बात छेड़ी जिसके चलते मेघा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने दीपक पर सैंडल उतारकर मारी। ऐसे में घरवालों ने दोनों की लड़ाई रुकवाई तो वहीं दीपक भी गुस्से में माइक फेंकते दिखे। बता दें कि इस टास्क में सुरभि ने बाजी मार घर की कैप्टन बन गई हैं।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
वहीं, इस टास्क में जसलीन और सोमी में कैट फाइट देखने को मिली। शो में जसलीन और सोमी बुरी तरह भिड़ती नजर आईं। बता दें कि सोमी घरवालों के सामने जसलीन के चरित्र पर उंगली उठाती दिखीं। ऐसे में जसलीन ने सोमी पर पलटवार करते हुए कहा उसका कोई वजूद नहीं है और हैप्पी क्लब की बदौलत वह शो में टिकी हुई हैं। वहीं, दीपिका ने इस लड़ाई को रोकने की बहुत कोशिश की। वहीं दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। दिलचस्प यह रहा कि सुरभि ने एक रिपोर्टर के तौर पर हर एक चीज को दर्शकों के पास पहुंचाने की पूरी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sreesanth
वहीं, शो में श्वेता सिंह ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। इस दौरान श्रीसंथ ने भी रिपोर्टर और कैप्टेंसी की दावेदार सुरभि से अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा वाकया भी शेयर किया। दरअसल, साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में श्रीसंथ और क्रिकेटर हरभजन सिंह के बीच जमकर बवाल मचा था।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सात कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं जिसमें दीपक, मेघा, करणवीर, दीपिका, रोहित, सृष्टि और जसलीन का नाम शामिल हैं। लेकिन इस दफा रोहित के निकलने की ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।