फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: इस वजह से सलमान खान को फिर आया गुस्सा, कहा- 'ऐसा ही रहा तो छोड़ दूंगा शो'

Sun, 14 Oct 2018 01:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 salman khan angry to srishty rode for behaviour
बिग बॉस 12

बिग बॉस 12 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान इस हफ्ते सृष्टि रोडे और सबा खान आपस में भिड़ गए। घरवालों ने सृष्टि रोडे को सजा के तौर पर कालकोठरी में भेज दिया। घर में इस तरह हिंसा के बाद सलमान खान भी दोनों कंटेस्टेंट पर भड़क गए। 

bigg boss 12 salman khan angry to srishty rode for behaviour
bigg boss - फोटो : self

वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान ने एक-एक करके सबकी क्लास लगानी शुरू कर दी। सबसे पहले सलमान खान ने करणवीर से इसकी शुरुआत की। उन्होंने करणवीर से कहा कि 'शिवाशीष ने जब दीपक ठाकुर को मारा तो आपने उसकी ओर देखा तक नहीं। आपने वहां केवल यह कहा कि मैं तो अपनी दोस्त सृष्टि को देखूंगा।'

bigg boss 12 salman khan angry to srishty rode for behaviour
bigg boss

सलमान खान को सुनकर करणवीर कुछ बोल नहीं पाए। उन्होंने केवल इतना कहा कि 'मुझे लगा कि दीपक, सृष्टि के मामले को ठंडा करने के लिए खुद की बात कर रहे हैं इसलिए मैंने उन पर ध्यान नहीं दिया लेकिन अगर मैंने ऐसा किया है तो सॉरी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 salman khan angry to srishty rode for behaviour
bigg boss

सृष्टि के मामले को ही लेकर सलमान खान ने कहा कि 'दर्शक इस तरह की मारपीट नहीं देखना चाहते हैं। कोई किसी को पैर मार रहा है, कोई किसी को पंच मार रहा है। लोग ये सब नहीं देखना चाहते। मैं खुद भी इस तरह के शो को सपोर्ट नहीं करूंगा।'

विज्ञापन
bigg boss 12 salman khan angry to srishty rode for behaviour
bigg boss

सलमान खान ने आगे कहा कि 'लड़ना ही है तो सुल्तानी अखाड़ा है हमारे पास। घरवाले ऐसी लड़ाई करना बंद कर दें। बिग बॉस घर से नहीं निकालते हैं तब भी मैं उन्हें बाहर कर दूंगा। इस तरह का शो कौन करना चाहता है। केवल पैसों के लिए नहीं कर सकता।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed