बिग बॉस 12 में वीकेंड का वार एपिसोड का सभी इंतजार करते हैं। पूरे हफ्ते सभी को उत्सुकता रहती है कि आखिर इस हफ्ते घर से बेघर कौन होगा। इस बार घर से बेघर होने के लिए 5 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं। दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी, जसलीन मथारू और मेघा धड़े इस हफ्ते नॉमिनेट हैं। चलिए आज के एपिसोड से पहले ही हम आपको बताते हैं कि एलिमिनेशन राउंड में क्या होगा।
बिग बॉस 12: इस कंटेस्टेंट का आज बेघर होना तय था, अंतिम पलों में पलट गया फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अभी तक के कंटेस्टेंट पर नजर डालें तो अभी नॉमिनेटेड सदस्यों में जसलीन मथारू वीक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं। यही नहीं अनूप जलोटा के जाने के बाद से बाकी घरवालों का मानना है कि जसलीन दूसरों के सहारे ही बिग बॉस में खेलती आई हैं। बीते दिनों हमने आपको बताया था कि वोटिंग लिस्ट में जसलीन नहीं एक दूसरी कंटेस्टेंट का नाम है जो हैरान करने वाला है।
'बिग बॉस वोटिंग लाइन' के आंकड़ों के मुताबिक इस हफ्ते कम वोट के मामले में मेघा धड़े हैंं। मेघा बिग बॉस मराठी की विनर हैं हालांकि कम वोट मिलने के बावजूद बिग बॉस ने बड़ा फैसला लिया और इस हफ्ते किसी को घर से बाहर नहीं करने का फैसला किया है।
ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक, 'इस हफ्ते घर से कोई एलिमिनेट नहीं होगा।' बता दें कि मेघा धड़े ने बिग बॉस सीजन 12 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। शो में मेघा के आने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह कुछ कमाल दिखा पाएंगी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
#Exclusive and #Confirmed
There is no elimination this week
Retweet if Happy
Like if said
इससे पहले शनिवार को दिखाए गए एपिसोड में सभी घरवालों के होश तब उड़ गए जब घर में कोई जादू-टोना कर गया। बता दें कि बिग बॉस के घर में कटा हुआ नींबू पाया गया जिसे सबसे पहले देख दीपिका कक्कड़ के होश उड़ गए। दीपिका ने जैसे ही उस कटे हुए नींबू को देखा वह तुरंत घरवालों के पास दौड़ीं और सबको बताया कि वहां किसी ने टोटका कर दिया है। बिग बॉस ने मेघा को सीक्रेट रूम में बुलाया था और उनसे यह सब करने के लिए बोला। मेघा से बिग बॉस ने कहा कि वह सभी के सोने के बाद आधे नींबू पर कुमकुम लगाकर घर के किसी कोने में ही रख दें और उन्हें घरवालों को यह यकीन दिलाना है कि घर में काले जादू का साया मंडरा रहा है।