मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 दिन ब दिन रोमांचक होता जा रहा है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ते बवाल से शो थोड़ा मजेदार सा लगने लगा है। लेकिन इस बीच सभी घरवालों के होश तब उड़ गए जब घर में कोई जादू-टोना कर गया। बता दें कि बिग बॉस के घर में कटा हुआ नींबू पाया गया जिसे सबसे पहले देख दीपिका कक्कड़ के होश उड़ गए...
बिग बॉस: आधी रात को शो में कर गया कोई जादू-टोना, मेकर्स के उड़े होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका ने जैसे ही उस कटे हुए नींबू को देखा वह तुरंत घरवालों के पास दौड़ीं और सबको बताया कि वहां किसी ने टोटका कर दिया है। जब बाकी घरवालों ने यह देखा तो सबके होश उड़ गए। यहां तक कि शो के मास्टरमाइंड रोमिल चौधरी ने भी इसे छूने तक की हिम्मत नहीं दिखाई।
#WeekendKaVaar Promo pic.twitter.com/ytOp3wgLvj
— Bigg Boss Fever (@BiggBossFever) November 30, 2018
अब पूरा घर इस बात को सोचकर डर के साये में जी रहा है कि आखिर किसने यह काम किया है। आपको बता दें कि बिग बॉस ने मेघा को सीक्रेट रूम में बुलाया था और उनसे यह सब करने के लिए बोला। मेघा से बिग बॉस ने कहा कि वह सभी के सोने के बाद आधे नींबू पर कुमकुम लगाकर उसमें सुई डालकर घर के किसी कोने में ही रखना है और उन्हें घरवालों को यह यकीन दिलाना है कि घर में काले जादू का साया मंडरा रहा है।
गौरतलब है कि आज वीकेंड का वार है और शो में सलमान खान एक बार फिर सबकी क्लास लेते नजर आएंगे। लेकिन सबसे ज्यादा श्रीसंथ पर सलमान का वार होगा। क्योंकि पंचायत टास्क में श्रीसंथ और सुरभि में सारी हदें पार हो गई थीं। बीते ऐपिसोड में श्रीसंथ ने कहा था कि सुरभि उन लड़कियों में से हैं जो 11 बजे के बाद रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी नजर आती हैं।
Ager Terdpush ki is video ko ghoor se dekhein to clear Nazer ah Raha
— The Khabri (@TheKhbri) November 30, 2018
Sree Dipika k peche Tha Ek Dum Wo Surbhi K Samne Aya
pic.twitter.com/BI9IJTQTXi
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मेघा धाड़े, जसलीन मथारू, दीपक ठाकुर, दीपिका कक्कड़ और रोमिल चौधरी नॉमिनेट हुए हैं। लेकिन द खबरी के मुताबिक इस हफ्ते घर से कोई भी नॉमिनेटड कंटेस्टेंट बाहर नहीं जाएगा।
.@meghadhade, #DeepakThakur, #JasleenMatharu, @ms_dipika ya #RomilChoudhary? Kiski #BB12 ki journey khatam ho jaayegi iss hafte? #BiggBoss12 pic.twitter.com/VgpujfHKMg