{"_id":"5bd4242bbdec22696d781136","slug":"bigg-boss-12-salman-khan-takes-on-dipika-kakar-kitchen-strategy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: घरवालों ने जब खोली दीपिका कक्कड़ की पोल, सलमान खान ने लगा दी क्लास","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: घरवालों ने जब खोली दीपिका कक्कड़ की पोल, सलमान खान ने लगा दी क्लास
Sat, 27 Oct 2018 02:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 के घर में बहू सिमर यानी दीपिका कक्कड़ मजबूत दावेदारों में से एक हैं और वो हमेशा घरवालों के निशाने पर रहती हैं। कई बार ऐसा भी लगता है दीपिका अपने टीवी के किरदार से अभी तक बाहर नहीं आ पाई हैं और हर बात पर वो रोती हुई नजर आती हैं। घरवालों ने आरोप लगाया कि वाइल्ड कार्ड एंट्री मेघा धाडे के आने से दीपिका खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं।
2 of 5
dipika kakar
- फोटो : file photo
दीपिका का ज्यादातर वक्त किचन में ही बीतता है ऐसे में वो घरवालों के निशाने पर आ गईं। सभी ने एक सुर में कहा कि जब मेघा आईं तो उन्होंने किचन का काम करना शुरू कर दिया, जिससे दीपिका असुरक्षित महसूस करने लग गईं। इसी का नतीजा रहा कि दीपिका ने टास्क के दौरान मेघा को सपोर्ट नहीं किया।
3 of 5
Bigg Boss
- फोटो : Colors
दीपिका आगे कहती हैं कि किचन में किसी के भी खाना बनाने से मुझे कोई परेशानी नहीं है। घर में छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं मेघा से असुरक्षित महसूस कर रही हूं। वहीं मेघा कहती हैं कि मेरे किचन में जाते ही दीपिका का चेहरा उतर गया था। ऐसा लग रहा था कि वो कहना चाह रही हों कि अरे मेरा किचन चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
वाइल्ड कार्ड एंट्री सुरभि राणा ने भी दीपिका पर खूब निशाने साधे। सुरभि ने कहा कि पहले दिन से ही किचन रणनीति चल रही है। दीपिका ने कहा था कि वो 34 लोगों का खाना बनाएंगी। यही नहीं नाश्ता, लंच और डिनर उन्होंने खुद ही बनाने शुरू कर दिए। जब उन्होंने देखा कि किचन उनके हाथ से जा रहा है तो हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 12
सुरभि ने आगे कहा कि मैं झूठ नहीं बोलूंगी इस दौरान हमने भी खूब चटकारे लिए। सुरभि की बात सुन सलमान खान कहते हैं कि बात तो सही है। वहीं दीपिका का चेहरा इन बातों से उतर जाता है। अब आगे दीपिका क्या कहती है और उनका क्या रिएक्शन होता है, ये तो वीकेंड का वॉर एपिसोड के दौरान ही देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।