'बिग बॉस' में श्रीसंथ की अनूप जलोटा के साथ मुख्य घर यानी कि 'बिग बॉस' के मेन हाउस में एंट्री हो चुकी है। इस एंट्री से पहले श्रीसंथ अनूप जलोटा के सामने फूट फूट कर रोए और एक बार फिर से क्रिकेट न खेल पाने का दर्द उनकी आंखों से छलक उठा। यहां तक कि श्रीसंथ ने वर्ल्ड कप के दौरान की उस घटना का भी जिक्र किया जब किसी ने उनका नाम तक नहीं लिया था।
बिग बॉस 12: वर्ल्ड कप की घटना को याद कर फफक-फफक कर रोए श्रीसंथ, सचिन के बारे में कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' में श्रीसंथ का हर रूप लोग अब तक देख चुके हैं। फिर चाहे रोना हो, हंसना हो या फिर गुस्सा। श्रीसंथ ने हर एक रंग को 'बिग बॉस' में दिखाया है। हालांकि इन सब रंगों में दर्शकों को सबसे ज्यादा उनका गुस्से और रोने वाला रूप ज्यादा दिखाई दिया। 'बिग बॉस' से आउट होने के बाद श्रीसंथ को सीक्रेट रूप में रखा था। सीक्रेट रूम से मुख्य घर में जाने से पहले श्रीसंथ के मन का गुबार एक बार फिर से फैंस को देखने को मिला।
अनूप जलोटा से बात करते हुए श्रीसंथ वर्ल्ड कप की उस घटना का जिक्र किया जो उनके दिल में आज भी चुभती है। श्रीसंथ ने कहा - 'वर्ल्ड कप के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान किसी ने भी उनका नाम नहीं लिया था। उस वक्त केवल सचिन तेंदुलकर ने उनका नाम लेते हुए कहा था कि श्री ने भी उस मैच में शानदार प्रदर्शन किया।'
इसके बाद श्रीसंथ ने कहा - 'अगर लोगों को लगता है कि मैं गलत था और मैंने कुछ ऐसा किया है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। अगर भगवान ने चाहा तो फिर से खेलेंगे लेकिन तब तक बस मेरे पैर..।' श्रीसंथ यह कहते ही अपने भावनाओं पर काबू नहीं कर पाए और टी-शर्ट में अपना मुंह छिपाकर फफक-फफक कर रोने लगे। श्रीसंथ को इस तरह रोते देख अनूप जलोटा ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की।
अनूप जलोटा ने कहा - 'तुम बिल्कुल मत रो, तुम्हें सपोर्ट करने के लिए बाहर बहुत फैंस हैं। इस दौरान श्रीसंथ ने कहा शायद उन्होंने खेल के दौरान बहुत दुश्मन बनाए हैं क्योंकि उन्हें लगता था कि यह एग्रेशन अच्छा है। आपको बता दें, साल 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में श्रीसंथ पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था। यहां तक कि वह क्रिकेट मैदान में भी नहीं जा सकते। इस बात की टीस श्रीसंथ को आज भी है। बिग बॉस में इस बात को लेकर वह कई बार रोते हुए दिखाई भी दिए।