इंडियन टेलीविजन के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 12वें सीजन की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। कंटेस्टेंट्स के झगड़ों और मजेदार टास्क्स के अलावा शो के होस्ट सलमान खान भी इस शो की यूएसपी हैं। मगर 'रेस-3' के अलावा तीन-तीन बड़ी फिल्में और रियलिटी शो 'दस का दम' हाथ में होने पर भी क्या 'भाईजान' 'बिग बॉस-12' को होस्ट करेंगे?
Bigg Boss में जाना है तो ऐसे करें अप्लाई, रेस में आगे हैं ये 3 सेलिब्रिटीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए होस्ट की प्लानिंग नहीं
'इंडिया टीवी' की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस 11' को मिली जबरदस्त पॉपुलैरिटी के बाद शो के मेकर्स इस बार भी सलमान खान को ही होस्ट करने की जिम्मेदारी देना चाहते हैं। बता दें कि शो का पिछला सीज साल 2017 में गूगल सर्च में दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉप-10 रियलिटी शो की लिस्ट में शुमार था। पिछले साल सलमान खान ने हर एपिसोड के लिए 11 करोड़ रुपये चार्च किए थे। सलमान खान फिलहाल 'रेस-3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वह फिल्म 'भारत', 'किक-2' और 'दबंग-3' की भी शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। इन सबके अलावा वह जल्द अन्य रियलिटी शो 'दस का दम' को भी होस्ट करते दिखेंगे।
शुभांगी अत्रे का नाम रेस में आगे
कंटेस्टेंट्स की बात करें तो 'बिग बॉस-12' में शुभांगी अत्रे तड़का लगाती दिख सकती हैं। वह अपने कुछ इंटरव्यूज में इस शो का हिस्सा बनने की इच्छा भी जाहिर कर चुकी हैं। शुभांगी अत्रे टीवी के पॉपुलर सिटकॉम 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा चुकी हैं। वहीं शो में पहले अंगूरी भाभी का रोल निभाने वाली शिल्पा शिंदे की जीत के बाद मेकर्स भी शुभांगी अत्रे को अपने अपकमिंग सीजन के लिए अप्रोच कर सकते हैं।
रोनित रॉय को अप्रोच करने के मूड में मेकर्स
शुभांगी अत्रे के अलावा फिल्म 'काबिल' फेम एक्टर रोनित रॉय भी शो में बतौर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट नजर आएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी जिक्र किया जा चुका है कि 'बिग बॉस' के मेकर्स पिछले कुछ सीजन्स के दौरान भी एक्टर को अप्रोच कर चुके हैं। यही वजह है कि रोनित रॉय के नाम की चर्चा इस बार भी हो रही है।
करण पटेल
गौरतलब है कि 'ये है मोहब्बतें' फेम टीवी एक्टर करण पटेल जब 11वें सीजन में बतौर मेहमान आए थे तो कंटेस्टेंट हिना खान ने उन्हें चुनौती दी थी कि वह इस शो का हिस्सा बनकर दिखाएं। करण पटेल ने भी पूरे सीजन को करीब से फॉलो किया और लगातार सोशल मीडिया पर शो और उसके कंटेस्टेंट पर अपने विचार जाहिर करते रहे। संभव है कि मेकर्स इस बात को इनकैश करने की पूरी कोशिश करेंगे।