'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) एक बार फिर से एक दूसरे से भिड़ गए। इन दोनों को एक दूसरे से इस तरह झगड़ते देख घरवाले भी हैरान हो गए। दोनों के बीच धक्का मुक्की हुई जिसमें बीच बचाव करने घरवालों को भी आना पड़ा। इस बीच बिग बॉस का एक नया प्रोमो वीडियो आया है जिसमें सिद्धार्थ 'बिग बॉस' से शो छोड़ने की बात कह रहे हैं।
Bigg Boss 13: आसिम के साथ झगड़े से तंग आकर सिद्धार्थ ने लिया बड़ा फैसला, छोड़ सकते हैं शो!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस प्रोमो वीडियो को 'मिस्टर खबरी' ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि हिना खान घर में बतौर मेहमान एलीट क्लब के सदस्य का चुनाव करने आती हैं। एलीट क्लब के लिए तीन दावेदार सदस्य आरती सिहं, रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा हैं। इन तीनों में से किसी एक को घरवालों की कसौटी पर खरा उतरना होगा जिसके बाद वह एलीट क्लब की सदस्य बन जाएंगी। साथ ही एक हफ्ते का नॉमिनेशन से बचने का सुरक्षा कवच भी मिल जाएगा।
प्रोमो में दिखाया गया है कि सभी सदस्य गॉर्डन एरिया में एक साथ बैठे हुए हैं। तभी सिद्धार्थ और आसिम का झगड़ा फिर से शुरू हो जाता है। आसिम सिद्धार्थ से कहते हुए नजर आ रहे हैं। 'शांत हो जा। तुम्हें अपने आपको को कंट्रोल करना होगा ये तुम्हारी सेहत के लिए अच्छा है।' आसिम की बात सुनकर सिद्धार्थ भड़क जाते हैं और आसिम से लड़ना शुरू कर देते हैं।
A post shared by 𝗕𝗜𝗚𝗕𝗢𝗦𝗦 𝟭𝟯 ( 𝗠𝗿 𝗞𝗵𝗮𝗯𝗿𝗶 ) 🔵 (@mrkhabri) on
हिना खान भी दोनों को रोकती हैं लेकिन दोनों उनकी बात को अनसुना कर देते हैं। इसके बाद 'बिग बॉस' दोनों को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं। सिद्धार्थ कहते हैं कि 'ये मुझे छेड़ता रहता है और इसका कोई अंत नहीं है। मैं ये शो छोड़ रहा हूं। अभी इसी वक्त। ये इस शो में रह सकता है।'
दरअसल, सिद्धार्थ और आसिम का झगड़ा एलीट क्लब टास्क के दौरान शुरू हुआ। आसिम इस टास्क के संचालक बने थे। टास्क के दौरान विशाल घोड़े से उतरकर दूसरी तरफ बैठते हैं। टास्क में कोई भी सदस्य ऐसा नहीं कर सकता। सभी घरवाले विशाल को ये करता हुआ देखते हैं लेकिन आसिम नहीं मानते। सिद्धार्थ आसिम से नाराज होते हैं और तभी उनका आसिम से झगड़ा शुरू हो जाता है।
Bigg Boss 13: माहिरा को गेम के लिए इस्तेमाल कर रहे पारस, इस बात पर आया मां सानिया का बयान