'बिग बॉस' में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) की फिर से रोहित शेट्टी ने दोस्ती करा दी है। रोहित शेट्टी के घर में एंट्री करने पहले घरवालों को इन दोनों का झगड़ा देखने को मिला। सिद्धार्थ और आसिम को लेकर टीवी सितारे भी बंट गए हैं। कुछ इन दोनों का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ विरोध। इस बीच सिद्धार्थ की करीबी दोस्त और 'बिग बॉस' में बतौर मेहमान जा चुकी काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर आसिम पर जमकर भड़ास निकाली। काम्या के इस पोस्ट को देख आसिम के भाई भड़क उठे और दोनों सोशल मीडिया पर भिड़ गए।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-आसिम के झगड़े के बाद ट्विटर पर भिड़े ये सितारे, सुनाई खरी-खोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम्या पंजाबी सिद्धार्थ शुक्ला की करीबी दोस्त हैैं। शो शुरू होने से लेकर वह लगातार उनका समर्थन कर रही हैं। आसिम से सिद्धार्थ के झगड़े के बाद काम्या ने आसिम को ट्विटर पर आड़े हाथों लिया और जमकर खरी खोटी सुनाई। काम्या पंजाबी ने ट्वीट किया- 'बस अभी शो देखना ही शुरू किया था कि आसिम का घटिया खेल फिर से शुरू हो गया। वह बीमार है! मुझे लगता है कि उसे मेडिकल सहायता चाहिए। अगर मैं वहां होती तो उसे थप्पड़ मार देती।'
Just started watching the epi n this Asim ki ghatiya game phirse shuru.. he is sick! He needs medical help! I would have slapped him today if i was #SidharthShuka 😡 #BiggBos13 @ColorsTV @sidharth_shukla
काम्या के इस ट्वीट को देखते ही आसिम के भाई उमर रियाज गुस्से में लाल हो गए। उमर रियाज ने ट्वीट में काम्या पंजाबी को जवाब देते हुए लिखा- 'घटिया खेल आसिम का नहीं सिद्धार्थ का है। वह आसिम के पिता और बहन को लगातार गालियां देता है। आप इस इंसान को समर्थन देते हुए बुरी दिख रही हैं। यह कहना आसान है कि आप आसिम को थप्पड़ मार देंगी।'
Khatiya game asim ki nai sid ki hai that everytime he abuses Asim’s father and sister and supporting a guy like him makes you no less.Its easy to say to slap asim. What els can we expect from sid friends. As voilent as him! Get yourself a yoga lesson and calm ur mind! U need help https://t.co/fqojI9AkbV
उमर ने आगे लिखा- 'सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्तों से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है। वो भी उन्ही की तरह आक्रामक है! जाइए और योगा करिए और दिमाग को शांत। आपको इसकी जरूरत है।' आपको बता दें, सिद्धार्थ और आसिम ने झगड़े के दौरान जमकर एक दूसरे को गालियां दी। यहां तक की शो के मेकर्स को बीप तक करना पड़ा। हालांकि बाद में दोनों ने एक दूसरे से माफी भी मांगी।
दरअसल, 28 दिसंबर को टेलीकास्ट एपिसोड में टास्क जीतने के बाद घरवालों को उनके परिवार से आए तोहफे मिले थे। सिद्धार्थ को उनकी मां की लिखी हुई चिट्ठी और एक फोटो फ्रेम मिला। इस चिट्ठी को पढ़ने के बाद सिद्धार्थ इतना भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। सिद्धार्थ की मां ने आसिम के बारे में भी अपनी चिट्ठी में लिखा। सिद्धार्थ की मां ने लिखा कि उन्हें आसिम की मां, पिता और बहन के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहिए क्योंकि टीवी पर ये बहुत ज्यादा खराब दिखता है। साथ ही सिद्धार्थ की मां ने कहा कि इसके लिए उन्हें आसिम से माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद सिद्धार्थ ने माफी मांगी।
कुशल पंजाबी के आखिरी पोस्ट पर एकता कपूर ने लिखा, 'नरक में बिता लिया समय'