सलमान खान (Salman Khan) का शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का आगाज हो चुका है। सभी सितारों के बीच अभिनेता गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने भी शो में एंट्री ले ली है। आरती कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन हैं। बिग बॉस के घर में कृष्णा अभिषेक बहन आरती को छोड़ने आए। इस दौरान बहन-भाई से सलमान खान के साथ काफी मस्ती की।
Bigg Boss 13: इस सुपरस्टार की रिश्तेदार शो में मचाएंगी धमाल, इस टीवी अभिनेता को कर रहीं डेट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 से 'मायका' सीरियल से की थी। इसके बाद 'गृहस्थी', 'थोड़ा है थोड़े की जरूरत है', 'परिचय', 'उतरन', 'देवों के देव महादेव', 'सुसराल सिमर का' और 'वारिस' में नजर आईं। हालांकि आरती को इन सीरियल्स से टीवी की दुनिया में कुछ खास जगह नहीं बना पाईं।
आरती सिंह मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक की बहन हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आरती सिंह सिद्धार्थ शुक्ला को डेट कर रही हैं। इस वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला और आरती सिंह दोस्त से ज्यादा हैं। इन दोनों के रिश्ते के बारे में कुछ दोस्तों को ही पता है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
A post shared by Arti Singh (@artisingh5) on
डेली सोप के अलावा आरती सिंह रियलिटी शोज में भी हाथ आजमा चुकी हैं। इसमें 'कॉमेडी क्लासेस', 'कॉमेडी नाइट बचाओ' शामिल हैं। इसके अलावा आरती सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। इन तस्वीरों में उनके भाई कृष्णा और दोस्त नजर आ रहे हैं।
आरती सिंह के भाई कृष्णा अभिषेक टीवी का बड़ा नाम है। ज्यादातर कॉमेडी रियलिटी शोज करते हुए नजर आते हैं। इस वक्त कृष्णा कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा' में नजर आ रहे हैं। इस शो में अभिषेक सपना का किरदार निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 13: 'बालिका वधू' के इस अभिनेता की होगी धमाकेदार एंट्री, गोविंदा की भांजी को कर रहा डेट