'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में बीबी हॉस्पिटल टास्क के बाद किसी एक लड़की को घर की क्वीन का खिताब मिलना था। यह फैसला घरवालों को आपसी सहमति से लेना था। सभी घरवालों ने आपसी सहमति से देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) का नाम बताया। शेफाली बग्गा इस फैसले के खिलाफ थीं। लिहाजा क्वीन का खिताब किसी को नहीं मिला और यह रद्द हो गया। इसके बाद टीवी की गोपी बहू और शेफाली बग्गा के बीच जमकर झगड़ा हुआ।
Bigg Boss 13: शेफाली बग्गा की इस हरकत से फूट-फूटकर रोईं गोपी बहू, हो गई ऐसी हालत डर गए सभी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे ही 'बिग बॉस' ने यह एलान किया कि आपसी सहमति ना होने के बाद इस टास्क को रद्द किया जाता है वैसे ही सारे घरवाले शेफाली बग्गा पर भड़क उठे। इसके बाद देवोलीना आरती सिंह से कहती हैं कि 'शेफाली चालाक लोमड़ी है।' देवोलीना के यह कहते ही शेफाली वहां आ जाती हैं और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है।
बीचबचाव करने घर के कई सदस्य आते हैं और दोनों को झगड़ा करने से रोकते हैं। तभी देवोलीना रोने लगती हैं और रश्मि उन्हें चुप कराती हैं। सभी लड़कियां जहां शेफाली के खिलाफ है तो वहीं शहनाज शेफाली को समझाती हैं और यह भी कहती हैं पता नहीं तुम मुझे ठीक क्यों लग रही हो। झगड़े के कुछ देर बाद कोएना मित्रा शेफाली को समझाने की कोशिश करती हैं लेकिन शेफाली अपने फैसले को सही ठहराती हैं। तभी कोएना कहती हैं इस तरह से तो तुम कोई भी टास्क नहीं खेल पाओगी।
Hoga #BiggBoss13 ke pehli Queen ka chunaav! Dekho kya naya mod lega yeh aaj raat 10:30 baje!
Anytime on @justvoot.@Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/gtXQoIqNgF
इससे पहले शेफाली का सिद्धार्थ शुक्ला से भी झगड़ा होता है। शेफाली टास्क में सिद्धार्थ को लेकर कमेंट करती हैं जिसके बाद दोनों की बहस शुरू हो जाती है। इस दौरान शेफाली सिद्धार्थ को ये तक बोल देती हैं कि आप अपनी हद में रहें, आप होते कौन हैं मुझे मेरी हद बताने वाले। वहीं जवाब में सिद्धार्थ बोलते हैं- तुम हमसे ऐसे कैसे बात कर सकते हो।'
इस पर शेफाली कहती हैं- 'इधर उधर निठल्ला घूमता रहता है, बकवास कर रहा है, मैं तेरे से डरती हूं क्या'। इस बहस के बीच में ही शेफाली के एक शब्द को सिद्धार्थ गाली समझ लेते हैं और ज्यादा भड़क जाते हैं। इसके बाद दोनों की बहस और तेज हो जाती है।
यह भी पढ़ें:- केबीसी 11: बचपन से इस समस्या से जूझ रहा था कंटेस्टेंट, जीते इतने लाख अमिताभ भी हुए कायल