फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: बाहर जाने के छह दिन बाद तहसीन पूनावाला ने खोले कई और राज, बोले- 'रश्मि घर में...'

Fri, 15 Nov 2019 11:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 15 Nov 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Evicted contestant Tehseen Poonawalla on Hygiene and Rashami Desai
Tehseen Poonawalla and Rashami Desai - फोटो : twitter

बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से बीते हफ्ते तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) बाहर हुए थे। शो से बाहर जाते ही तहसीन ने घरवालों के कई राज खोले। वहीं अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में तहसीन ने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तहसीन ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि घर में सबसे ज्यादा किस चीज की उन्हें दिक्कत हुई और कौन सा ऐसा कंटेस्टेंट है जो अपने ऊपर इमोशन को हावी होने दे रहा है।

Bigg Boss 13 Evicted contestant Tehseen Poonawalla on Hygiene and Rashami Desai
Tehseen Poonawalla - फोटो : you tube

तहसीन पूनावाला ने ये खुलासा स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट में इंटरव्यू के दौरान किया। तहसीन ने कहा- 'मुझे घर में सबसे ज्यादा साफ सफाई को लेकर परेशानी हुई। घर में बहुत से लोग गंदगी में रहते हैं। वो घर बिल्कुल भी साफ नहीं था। आपको पता होना चाहिए कि आप सेलिब्रिटी हैं और सुंदर से घर में रह रहे हैं।'

Bigg Boss 13 Evicted contestant Tehseen Poonawalla on Hygiene and Rashami Desai
Rashami Desai - फोटो : voot

तहसीन ने आगे कहा- 'बेसिक हाइजीन का तो सबको ध्यान रखना चाहिए। वहां पर कुछ लोग ऐसे थे जो ये सब नहीं समझ रहे थे। इसके साथ ही तहसीन ने बताया कि घर का कौन सा सदस्य अपना बेस्ट दे रहा है कि लेकिन उसकी फुटेज उस हिसाब से बाहर दिखाई नहीं दे रही।' तहसीन ने कहा रश्मि घर में अच्छा खेल रही हैं लेकिन उनका भावुक रवैया उनके काम पर हावी रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Evicted contestant Tehseen Poonawalla on Hygiene and Rashami Desai
Asim Riaz - फोटो : twitter

इससे पहले बिग बॉस में बाहर जाते ही तहसीन ने कहा था- 'आसिम से भी बात करेंगे। आपने वीडियो देखा होगा हम लोग डांस कर रहे थे। सबसे बात करने में बहुत मजा आया। परेशानी ये है कि दस मिनट की बात को बाहर बड़ा मुद्दा बनाया जाता है। मैं कोशिश करूंगा कि सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई से बात हो। ये हमने बात भी की है।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Evicted contestant Tehseen Poonawalla on Hygiene and Rashami Desai
Rashami Desai and Siddharth Shukla - फोटो : voot

तहसीन ने बताया कि टॉप पांच में उनके मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई को जरूर होना चाहिए। दोनों अच्छे खिलाड़ी हैं और दोनों के बहुत प्रशंसक हैैं। आपको बता दें, हाल ही में शो में एक और नए सदस्य ने एंट्री ली है। इस सदस्य का नाम विशाल आदित्य सिंह है। हालांकि विशाल आदित्य सिंह घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। 

यह भी पढ़ें- 'नच बलिए' फेम अभिनेत्री ने जूनियर आर्टिस्ट पर लगाया रेप का आरोप, बोलीं- 'नशीला पदार्थ खिलाया और...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed