देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 6412 हो गई है। भारत में इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र है। यहां पर कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1364 पहुंच गई है। इस महामारी की चपेट में 'बिग बॉस 13' की मशहूर हस्ती रश्मि देसाई (Rashami Desai) का एक प्रशंसक भी आ गया। रश्मि के प्रशंसक का निधन हो गया है। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने एक भावुक पोस्ट के जरिए दी।
कोरोना की वजह से रश्मि देसाई के फैन की मौत, आखिरी वक्त में अभिनेत्री के लिए किया था ये ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फैन का आखिरी पोस्ट भी साझा किया है जो फैन ने उनके लिए किया था। रश्मि देसाई ने ट्वीट किया- 'दुआ कर रही हूं कि यह वायरस और किसी की जान न ले। चलो एक साथ इस दुनिया के लिए प्रार्थना करते हैं कि सब जल्दी ही ठीक हो जाए।'
Life is strange
Life is tough
Not fair 😡😭
Feeling helpless & devastated atm
Much much love and strength to the family of @RashamiKiFan
#RIP we lost a charm 😔
Praying for this virus to not take away anyone’s life.. let us all pray everyday for the world to heal faster.. 💫
इस ट्वीट के अलावा अभिनेत्री ने एक और पोस्ट किया। इस पोस्ट में रश्मि ने लिखा- 'सेलेब्रिटी होने का असली अहसास हमें आप लोगों के जरिए होता है दोस्तों। इस तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर। ये उसका आखिरी ट्वीट था और उस वक्त में उसने मुझे याद किया।' इस ट्वीट के साथ रश्मि ने फैन के पोस्ट को रिट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही थी।
The real love and blessings we as a celebrity get through you guys on platform like these...This was her last tweet and in such a time she remembered about me 😭😔
So much love and respect and only prayers for her family and for all you guys! #FeelingHelpless 💔 #RIP pic.twitter.com/SIjBBCK0wa
फैन ने रश्मि को पोस्ट करते हुए लिखा था- 'मैं कोरोना संक्रमित हूं। अगर मैं इससे ठीक न हो पाऊं तो मुझे अपनी दुआओं में याद रखिएगा। रश्मि को ये बता दीजिएगा कि मैंने उन्हीं की वजह से ट्विटर ज्वॉइन किया था।' आपको बता दें, बाकी सितारों की तरह इस वक्त रश्मि देसाई भी क्वारंटीन में हैं।
रश्मि के फैन के इस पोस्ट पर कई यूजर्स दुख जाहिर कर रहे हैं। रश्मि देसाई 'बिग बॉस 13' के बाद एकता कपूर का शो 'नागिन 4' में नजर आ रही हैं। हालांकि लॉकडाउन की वजह से शो की आगे की शूटिंग कैंसिल हो गई है।
लॉकडाउन के कारण प्रवाहित नहीं हुईं 'रामायण' के 'सुग्रीव' की अस्थियां, रामचरित मानस का पाठ करते वक्त हुई मौत