फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरहान के 15 लाख रुपये निकाले जाने की खबर पर रश्मि देसाई ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अब बदला लेने का...'

Wed, 22 Apr 2020 08:46 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 22 Apr 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 ex contestant Rashami Desai reaction on Arhaan Khan transferred 15 lakh rupees
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और अरहान खान (Arhaan Khan) का प्यार और टकराव दोनों ही देखा गया। शो के दौरान सलमान ने रश्मि को अरहान की निजी जिंदगी को लेकर आगाह भी किया था। इस बीच ऐसी खबरें भी आई थीं कि अरहान ने रश्मि के बैंक अकाउंट से 15 लाख रुपये भी निकाले हैं। हाल ही में रश्मि के फैंस ने सोशल मीडिया पर बैंक अकाउंट डीटेल्स लीक कर दी जिसमें अरहान ने 15 लाख रुपये लिए जाने के स्क्रीनशॉट हैं। अब इस मामले पर अभिनेत्री रश्मि देसाई का बयान आया है। 

Bigg Boss 13 ex contestant Rashami Desai reaction on Arhaan Khan transferred 15 lakh rupees
Rashami Desai - फोटो : Social Media

रश्मि ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट किया जिसे अरहान से जोड़कर देखा जा रहा है। इस ट्वीट में अभिनेत्री का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। रश्मि ने ट्वीट में लिखा- 'अब बदला लेने का समय आ गया है।' इसके साथ ही कैप्शन पर लिखा- 'सच लाख छुपाने पर भी सामने आ ही जाता है।' अभिनेत्री का ये ट्वीट वायरल हो रहा है।
 

Bigg Boss 13 ex contestant Rashami Desai reaction on Arhaan Khan transferred 15 lakh rupees
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : voot

रश्मि के साथ अरहान के इस बर्ताव के बाद फैंस अरहान से बहुत नाराज हैं। यहां तक कि उन्होंने फ्रॉड तक कह दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मि देसाई के प्रवक्ता ने भी इस खबर की पुष्टि की है। अभिनेत्री के बैंक अकाउंट से अरहान ने ये रुपये तब निकाले जब वह बिग बॉस शो में थीं। ऐसे स्क्रीनशॉट्स वायरल होने के बाद रश्मि की दोस्त देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 ex contestant Rashami Desai reaction on Arhaan Khan transferred 15 lakh rupees
Rashami Desai and Devoleena - फोटो : Instagram

देवोलीना ने ट्वीट किया- 'सुना है रामलाल ने प्रूफ मांगा है कि वो फ्रॉड है। उसे सलमान खान सर से जाकर पूछना चाहिए। कितना शर्मनाक इंसान है, एक तो पैसे लिए ऊपर से धमका रहा है। इसके बारे में बात ही ना करें क्योंकि ये सिर्फ पब्लिसिटी चाहता है।' आपको बता दें, रश्मि देसाई और देवोलीना की दोस्ती बिग बॉस से ही शुरू हुई थी। इन दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि देवोलीना के शो से जाते ही रश्मि का खुद को संभालना मुश्किल हो गया था। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 ex contestant Rashami Desai reaction on Arhaan Khan transferred 15 lakh rupees
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : file photo

'बिग बॉस 13' में हिस्सा लेने के बाद रश्मि और भी ज्यादा मशहूर हो गई हैं। घर के अंदर उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी खुलासे हुए। उन्हें पता चला था कि उनके ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान की शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा भी है। इसके बाद रश्मि ने फैसला किया कि वो अरहान से ब्रेकअप कर लेंगी। रश्मि 'बिग बॉस 13' के टॉप 4 में पहुंची थीं लेकिन बाद में शो से बाहर हो गईं।

इस वजह से उपवास कर रामायण की शूटिंग करते थे 'रावण' अरविंद त्रिवेदी, केवल एक वक्त का खाते थे खाना


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed