'बिग बॉस 13' खत्म हुए एक महीना होने वाला है। इस शो के कई कंटेस्टेंट को काम मिला जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर आसिम रियाज का नाम शामिल है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि शो में निजी जिंदगी पर खुलासे के बाद टीवी की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई (Rashami Desai) के हाथ एक बड़ा मौका मिला है। जानकारी के अनुसार रश्मि जल्द ही एकता कपूर के सीरियल में एंट्री लेने वाली हैं।
'बिग बॉस 13' खत्म होते ही रश्मि के हाथ लगा बड़ा मौका, एकता कपूर के शो में करेंगी एंट्री!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट ने अपने रिपोर्ट में रश्मि की शो में एंट्री का जिक्र किया है। रिपोर्ट के मुताबिक रश्मि एकता कपूर के सीरियल 'नागिन: भाग्य का जहरीला खेल' में एंट्री लेने वाली हैं। कहा जा रहा है कि इस शो में रश्मि जैस्मिन भसीन की जगह लेंगी। जैस्मिन नागिन सीरियल में मान्यता की बेटी का किरदार निभा रही थीं। शो के ऑनएयर होने के कुछ वक्त बाद ही जैस्मिन ने इस शो से किनारा कर लिया था।
खबरों की मानें तो रश्मि देसाई ने शूटिंग शुरू कर दी है और रविवार के एपिसोड में शो में उनकी एंट्री भी हो सकती है। हालांकि रश्मि देसाई की शो में एंट्री होने को लेकर न तो अभिनेत्री और न ही एकता कपूर की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है। खास बात है कि 'बिग बॉस' में आने से पहले रश्मि जैस्मिन के साथ 'दिल से दिल तक' सीरियल में काम कर चुकी हैं।
जैस्मिन 'बिग बॉस 13' में भी बतौर मेहमान आई थीं। जिसमें उन्होंने टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला को समर्थन दिया था। रश्मि देसाई 'बिग बॉस' खत्म होने के बाद लगातार निजी जिंदगी पर बयान दे रही हैं। नंदीश से रश्मि का तलाक पांच साल पहले हो चुका है। तलाक के पांच साल बाद रश्मि देसाई ने कई खुलासे किए।
रश्मि ने इंटरव्यू में कहा था- 'प्यार में पड़ना और नंदीश से शादी करना पूरी तरह से मेरा फैसला था। हालांकि कुछ सालों के बाद हम दोनों अलग हो गए। वह दौर बहुत तनावपूर्ण था। अगर हमारी सोच नहीं मिल रही तो अलग होना ही बेहतर है। खुद की इज्जत के लिए ऐसा करना जरूरी है। शारीरिक शोषण के 6 साल बाद मैंने उससे तलाक ले लिया था।'
टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' ने धमाकेदार एंट्री के बाद बनाया ये रिकॉर्ड, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन