फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: जॉन सीना के बाद अब इस इंटरनेशनल टीम ने किया आसिम रियाज को सपोर्ट, फैंस भी रह गए हैरान

Wed, 12 Feb 2020 06:13 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 12 Feb 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 fast and furious team support asim riaz after john cena
Asim Riaz - फोटो : twitter

बिग बॉस 13 में आसिम रियाज की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है । वो अब टॉप 2 के कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं । कई सेलेब्रिटीज भी आसिम को सपोर्ट करते नजर आए हैं । पिछले दिनों रेसलर जॉन सीना ने भी आसिम को सपोर्ट किया था । उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आसिम की दो तस्वीरें शेयर की थीं, हालांकि फोटो के साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं दिया था । 

bigg boss 13 fast and furious team support asim riaz after john cena
John Cena and Asim Riaz - फोटो : Social Media

इसके बाद से हर तरफ यही चर्चा हो रही थी कि आसिम अब इंटरनेशनल स्टार बन चुके हैं । जॉन सीना के आसिम का सपोर्ट करने पर उनके भाई उमर रियाज और हिमांश खुराना बेहद खुश हैं । वहीं आसिम के फैंस के लिए अब एक और खुशखबरी है । आसिम के बाद अब हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' की टीम ने भी आसिम का सपोर्ट किया है । 

bigg boss 13 fast and furious team support asim riaz after john cena
asim riaz - फोटो : social media

फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से आसिम को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट किया गया है । इसमें लिखा है, 'आसिम रियाज आपका फास्ट फैमिली में स्वागत है। हमारी फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में आ रही है।' बड़ी बात ये है कि इस हॉलीवुड फिल्म की टीम प्रमोशन के लिए आसिम के नाम का प्रयोग कर रही है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 fast and furious team support asim riaz after john cena
Asim Riaz, Vishal Aditya Singh - फोटो : amar ujala

बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुके विशाल आदित्य सिंह भी इस पोस्ट को देखकर भौचक्के रह गए। इस पोस्ट को शेयर करते हुए विशाल ने लिखा, इन सब बातों पर उनको यकीन नहीं हो रहा है। दुनिया का इतना बड़ा ब्रांड आसिम रियाज को पहचानता है। यह उसके लिए सम्मान की बात है। 

विज्ञापन
bigg boss 13 fast and furious team support asim riaz after john cena
Asim Riaz - फोटो : twitter
अब ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । आसिम के कुछ फैंस का ये भी कहना है कि इस ट्वीट से लग रहा है कि 'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' में आसिम रियाज को कास्ट किया जा सकता है । आसिम के फैंस इस पोस्ट को देखकर काफी खुश हैं । फैंस आसिम को इंटरनेशनल स्टार बता रहे हैं । 


बेटी के बुर्का पहनने पर फिर निशाने पर आए ए आर रहमान, तस्लीमा नसरीन बोलीं- 'पढ़ी-लिखी लड़की का 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed