फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: पांच घंटे पहले आसिम को शो में मिली थी एंट्री, इन वजहों से बन गए दमदार खिलाड़ी

Sat, 15 Feb 2020 02:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 15 Feb 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 finale asim riaz why he should be winner of the show
asim riaz - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' अभी तक का सबसे सफल सीजन माना जा रहा है। इस सीजन में भी कई ऐसे चेहरे दिखे जो आम दर्शकों के लिए अनजान थे। इन्हीं में से एक कंटेस्टेंट थे आसिम रियाज। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले आसिम पेशे से एक मॉडल हैं। साथ ही वो वरुण धवन के साथ फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में एक छोटे से रोल में नजर चुके हैं। बिग बॉस शुरू होने से पांच घंटे पहले ही उन्हें एंट्री मिली थी। घर में कई बड़े नामों के बीच आसिम अपने दमदार खेल और मजबूत पर्सनालिटी की वजह से बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। 

Bigg Boss 13 finale asim riaz why he should be winner of the show
asim riaz - फोटो : voot

पॉपुलरिटी
बिग बॉस ने खुद भी माना कि ऐसा पहली बार है जब किसी को अपनी आंखों से सफलता और लोकप्रियता की सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा है। शो के शुरुआत में उनका काफी मजाक भी उड़ाया गया लेकिन इसके बावजूद आसिम ने उन रुकावटों को पार करते हुए ऊंचाईयों तक पहुंच गए। अपने गुड लुक्स और फिजिक को लेकर चर्चा में रहे आसिम की फैन फॉलोइंग में लड़कियों की संख्या काफी ज्यादा है। फिनाले में निश्चित रूप से उन्हें इसका फायदा मिलेगा।

Bigg Boss 13 finale asim riaz why he should be winner of the show
Asim Riaz - फोटो : twitter

मजबूत व्यक्तित्व 
'बिग बॉस 13' में चार महीने की जर्नी को देखें तो आसिम मजबूत व्यक्तित्व बनकर उभरे हैं। शुरुआत में घर के सदस्यों ने उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला का चेला कहकर बुलाया लेकिन गेम हो या घर में कोई भी टास्क आसिम हर जगह मजबूती के साथ अपनी बात रखते नजर आए और अपने व्यक्तित्व को दर्शकों के सामने रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 finale asim riaz why he should be winner of the show
asim riaz - फोटो : social media

लवर ब्वॉय
शो में आसिम और हिमांशी के बीच बॉन्डिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्होंने हिमांशी से प्यार का इजहार किया और अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर दिखे। आसिम के इस रूप ने दर्शकों को उनका फैन बना दिया।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 finale asim riaz why he should be winner of the show
Asim Riaz - फोटो : twitter

गेम स्ट्रैटजी
बिग बॉस के खेल में स्ट्रैटजी बहुत जरूरी है। ऐसे में हर टास्क के दौरान आसिम की स्ट्रैटजी काम करती दिखी। टास्क को लेकर एक बार तो वो सिद्धार्थ के रवैये को लेकर भी भिड़ गए थे। आसिम और सिद्धार्थ के बीच दूरियां उसी टास्क से शुरू हुई थीं, हालांकि इसका फायदा भी उन्हें मिला और उनकी गेम स्ट्रैटजी को बाहर दर्शकों ने सराहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed