फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13 Finale: 10 लाख रुपये लेकर सबसे पहले बाहर हुए पारस छाबड़ा, दमदार रहा सफर

Sat, 15 Feb 2020 10:55 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 15 Feb 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Grand Finale 2020 Live Updates Paras Chhabra Quits and Takes Rs 10 Lakh
बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले लाइव: पारस छाबड़ा - फोटो : Social Media

बिग बॉस के फिनाले में बचे हुए 6 कंटेस्टेंट में सबसे पहले पारस छाबड़ा ने गेम छोड़ दिया। सलमान खान के ऑफर को स्वीकार करते हुए पारस ने 10 लाख रुपये का बैग लिया और शो छोड़ने का फैसला कर लिया। ये ऑफर सलमान ने सभी घरवालों को दिया था। तीस सेकेंड के अंदर कंटेस्टेंट को एक बर्जर दबाना था, इसमें बाजी मारते हुए पारस ने सबसे पहले बर्जर दबाया और शो से बाहर हो गए।

Bigg Boss 13 Grand Finale 2020 Live Updates Paras Chhabra Quits and Takes Rs 10 Lakh
Paras Chhabra and Mahira Sharma - फोटो : twitter

कैसा रहा पारस का सफर
पारस छाबड़ा ने बिग बॉस के घर में दमदार कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी। शुरुआत में वो सभी कंटेस्टेंट पर भारी पड़ते भी नजर आए थे। खासकर सिद्धार्थ शुक्ला से उनका छत्तीस का आंकड़ा रहा। लेकिन वक्त के साथ उनका गेम बदलता गया। पारस शो में माहिरा शर्मा की तरफ आकर्षित रहे और बाद में दोनों साथ आ गए। शहनाज, पारस और माहिरा का लव ट्रायंगल भी खूब छाया रहा।

Bigg Boss 13 Grand Finale 2020 Live Updates Paras Chhabra Quits and Takes Rs 10 Lakh
Paras Chhabra, Asim Riaz - फोटो : amar ujala

एक वक्त बाद जब आसिम रियाज और सिद्धार्थ की दोस्ती में दरार आई तो पारस छाबड़ा ने इसका भरपूर फायदा उठाया। पारस ने सिद्धार्थ से करीबियां बढ़ाईं और दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। कई मौकों पर दोनों साथ खड़े नजर आए। सिद्धार्थ की वजह से आसिम और पारस के बीच कई बार झगड़ा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Grand Finale 2020 Live Updates Paras Chhabra Quits and Takes Rs 10 Lakh
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram

शो में तब टर्निंग पॉइंट तब आया जब इम्यूनिटी टॉस्क में सिद्धार्थ शुक्ला ने फैसला लेते हुए पारस को सुरक्षित कर दिया था। इस फैसले से पारस भावुक भी हो गए। पारस को कभी उम्मीद नहीं थी कि सिद्धार्थ उनके लिए ऐसा करेंगे। फिलहाल कलर्स ने शहनाज के साथ पारस को एक शो दिया है जिसमें वो अपने पार्टनर को चुनकर शादी करेंगे।

Bigg Boss 13: अरहान का जिक्र होते ही खुद नहीं रोक पाईं रश्मि देसाई, मां की बात सुनते ही निकले आंसू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed