फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: अरहान का जिक्र होते ही खुद को नहीं रोक पाईं रश्मि देसाई, मां की बात सुनते ही रो पड़ीं

Sat, 15 Feb 2020 10:08 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 15 Feb 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Grand Finale 2020 Live Updates rashmi desai gets emotional
Rashami Desai - फोटो : Social Media

बिग बॉस के फिनाले में रश्मि देसाई भावुक हो गईं। दरअसल ऐपिसोड की शुरूआत में जब कंटेस्टेंट के घरवाले अपने बच्चों के बारे में बता रहे थे, तभी रश्मि की मां ने अरहान खान का जिक्र किया। रश्मि की मां ने कहा कि अच्छा हुआ कि उनकी बेटी का रिलेशन टूट गया। ये बात सुनकर रश्मि भावुक खुद को नहीं रोक पाईं और रोने लगीं।

Bigg Boss 13 Grand Finale 2020 Live Updates rashmi desai gets emotional
Arhaan Khan and Salman Khan - फोटो : twitter

दरअसल बिग बॉस के घर में अरहान खान को लेकर काफी बवाल हुआ था। कभी पता चला कि वो पहले से शादीशुदा हैं तो कभी खुलासा हुआ कि वो एक बच्चे के पिता हैं। हालांकि अरहान तब तक इस बात को नकारते रहे जब इन बातों का खुलासा सलमान खान ने खुद नहीं किया। 

Bigg Boss 13 Grand Finale 2020 Live Updates rashmi desai gets emotional
Arhaan Khan - फोटो : twitter

रश्मि और अरहान के बीच नजदीकियां बिग बॉस में आने से पहले ही थीं लेकिन घर में दोनों के साथ आते ही उनकी रिलेशनशिप ने हिचकोले खाना शुरू कर दिया। अक्सर दोनों के बीच विवाद होने लगा। सलमान के खुलासे के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। अरहान को शो में दो बार मौका मिला लेकिन वो कुछ ही दिनों में बाहर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Grand Finale 2020 Live Updates rashmi desai gets emotional
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : Instagram
अरहान ने घर में कहा था कि रश्मि सड़क पर आ गई थीं उस समय मैंने उसका साथ दिया। मैं ही जानता हूं कि रश्मि को मैं कैसे वहां से यहां तक लेकर आया हूं। अरहान की इस बात पर घर में काफी बवाल मचा था। सलमान ने भी अरहान की क्लास लगाई थी।
 
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Grand Finale 2020 Live Updates rashmi desai gets emotional
Arhaan Khan - फोटो : Social Media
बताया ये भी गया था कि रश्मि के बिग बॉस में जाने के बाद अरहान अपनी फैमिली के साथ उन्हीं के घर में शिफ्ट हो गए थे। रश्मि की बिना इजाजत के ये लोग घर में रह रहे थे। लेकिन जब इस बात खुलासा सलमान ने किया तो रश्मि चौंक गई थीं। इसके बाद रश्मि ने अपने मैनेजर से संपर्क कर अपने घर की चाबियों को अरहान से वापस ले लिया था।

Bigg Boss 13 Finale Live: 10 लाख रुपये लेकर पारस ने छोड़ा शो, अब इन पांच कंटेस्टेंट्स में मुकाबला
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed