{"_id":"5e47f5cb8ebc3ee58b3bb3f5","slug":"bigg-boss-13-rashami-desai-finale-see-her-unseen-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: फिनाले से पहले देखें रश्मि देसाई की Unseen तस्वीरें, 'तपस्या' बन हुईं रातों रात हिट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: फिनाले से पहले देखें रश्मि देसाई की Unseen तस्वीरें, 'तपस्या' बन हुईं रातों रात हिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 15 Feb 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस (Bigg Boss) का आज ग्रैंड फिनाले है। करीबन चार महीने से चल रहे इस शो को आज रात इसका विनर मिल जाएगा। 'बिग बॉस 13' के फिनाले में छह कंटेस्टेंट पहुंचे हैं। इनमें सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, आरती सिह और शहनाज गिल हैं। फिनाले से पहले आइए आपको दिखाते हैं रश्मि देसाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें।
2 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मि को टीवी इंडस्ट्री में 14 साल हो गए हैं। उन्हें पहला ब्रेक जीटीवी के शो 'रावण' से मिला था। इसके बाद 'वो मीत मिला दे रब्बा' में नजर आईं। हालांकि रश्मि को पहचान 'उतरन' से मिली। इसमें रश्मि ने तपस्या का किरदार निभाया था।
3 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा रश्मि 'परी हूं मैं', 'श्श्शश.. फिर कोई है', 'कॉमेडी सर्कस', 'जरा नचके दिखा', 'क्राइम पेट्रोल', 'खतरों के खिलाड़ी', 'अधूरी कहानी हमारी', 'इश्क का रंग सफेद', 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मि देसाई सिर्फ टीवी का एक बड़ा चेहरा हैं बल्कि भोजपुरी सिनेमा में भी मशहूर हैं। रश्मि कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट में 'गजब भइल रामा', 'कब होए गौना हमार', 'नदिया के तीर', 'गब्बर सिंह', 'तोहसा प्यार बा', 'दूल्हा बाबू', 'बंधन टूटे न' और 'पप्पू के प्यार हो गईल' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मि ने साल 2012 में अपने कोएक्टर नंदिश संधु से शादी की थी। नंदिश और रश्मि सीरियल 'उतरन' में साथ नजर आए थे। शादी के एक साल बाद ही दोनों में अनबन रहने लगी और चार साल में ही ये शादी टूट गई थी। नंदीश से तलाक के बाद रश्मि इन दिनों अरहान खान को डेट कर रही हैं। इन्होंने बिग बॉस में अपने प्यार को भी स्वीकार किया। समय के साथ रश्मि देसाई के लुक में काफी बदलाव आया है जो कि तस्वीरों में दिखाई दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।