'बिग बॉस 13' के फिनाले में महज कुछ घंटे बचे हैं। ग्रैंड फिनाले में ऐसा काफी कुछ होने वाला है जो ग्रैंड तरीके से होगा। शो के मेकर्स ने दर्शकों को एंटरनेटन करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस दौरान आपको सेट पर 'अमिताभ बच्चन' का एक खास अंदाज देखने को मिलेगा वहीं खेल जगत से दो मशहूर हस्तियां भी सेट पर दिखाई देंगी।
Bigg Boss 13: फिनाले में 'अमिताभ बच्चन' का दिखेगा अनोखा अंदाज, आसिम से भिड़ेंगे सिद्धार्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खुद भी स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे। सबसे पहले सलमान अपने गाने 'जानम समझा करो' पर डांस करते हैं। इसके बाद 'स्वैग से स्वागत' पर भी परफॉर्म करते नजर आएंगे।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
बिग बॉस के फिनाले में सुनील ग्रोवर अमिताभ बच्चन बनकर पहुंचेंगे। उनका मजेदार अंदाज देखकर सभी घरवालों सहित सलमान खान भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। यहां सुनील ग्रोवर घर में हुए कई किस्सों का जिक्र करते हैं जिनमें से सिद्धार्थ-रश्मि और मधुरिमा-विशाल के बीच हुआ झगड़ा था।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच एक धाकड़ परफॉर्मेंस होगी। दोनों एक दूसरे को चुनौती देते नजर आ रहे हैं और योद्धाओं के गेटअप में हैं। अब इस चुनौती में कौन जीतेगा ये तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा।
बिग बॉस के मंच पर खेल जगत से मोहम्मद कैफ और हरभजन सिंह आएंगे। तस्वीर में दोनों को सलमान के साथ देखा जा सकता है। फिनाले में सलमान इन दो मेहमानों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं।