फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Bogg 13: आठ साल बाद फिर से 'बिग बॉस' का विजेता बन सकता है 'करोड़पति', प्राइज मनी हुई दोगुनी

Sat, 15 Feb 2020 04:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 15 Feb 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Finale Winner Will Take Prize Money of Rupees 1 Crore After 8 Years Siddharth Asim
bigg boss 13 - फोटो : voot

आज बिग बॉस 13 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। शो में बचे कंटेस्टेंट की किस्मत का फैसला आज नेशनल टेलीविजन पर आ जाएगा। ऐसे में हर कोई अनुमान लगाने में लगा हुआ है कि शो का विनर कौन बनेगा। बिग बॉस का ताज जिसके भी सिर जाएगा वो व्यक्ति अपने आप में खुशकिस्मत हो जाएगा। बिग बॉस जीतने वाले को ढेरों इनाम मिलते हैं। ऐसे में दर्शक ये भी जानने के लिए उतावले हैं कि इस बार बिग बॉस के विनर को क्या-क्या प्राइज में मिलने वाला है।

Bigg Boss 13 Finale Winner Will Take Prize Money of Rupees 1 Crore After 8 Years Siddharth Asim
Bigg Boss 13 - फोटो : voot

बिग बॉस का 13वां सीजन 29 सितंबर 2019 से शुरू हुआ था और यह अब साढ़े चार महीनों बाद 15 फरवरी 2020 को इसका ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। ऐसे में अब शो के फैन्स ये भी जानने के लिए उत्सुक हैं कि शो के विनर को कितनी धन राशि दी जाएगी। मेकर्स ने भी इस बार सोच लिया है कि बिग बॉस के विनर को करोड़पति बना ही देंगे।

Bigg Boss 13 Finale Winner Will Take Prize Money of Rupees 1 Crore After 8 Years Siddharth Asim
bigg boss 13 - फोटो : social media

खबरों की मानें तो शो की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने शो की प्राइज मनी बढ़ा दी है। देखा जाए तो इस बार बिग बॉस का 13वां सीजन सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा है। शो के मेकर्स इस बात से बेहद खुश हैं। तभी प्राइज मनी सीधे दोगुनी कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आमतौर पर पुरस्कार राशि 50 लाख रुपये होती है, विकिपीडिया पर कहा जा रहा है कि इस बार पुरस्कार राशि 1 करोड़ रुपये होगी। जोकि प्राइज मनी की दोगुनी रकम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Finale Winner Will Take Prize Money of Rupees 1 Crore After 8 Years Siddharth Asim
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

दरअसल शो के प्रसारित होने से पहले टेली चक्कर पर रिपोर्ट थी कि पुरस्कार राशि को दोगुनी करने का विचार किया जा रहा है। क्योंकि मेकर्स को पुरस्कार राशि के कारण बड़े सेलेब्स को ढूंढने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब एक बार फिर से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि सो की प्राइज मनी बढ़ा दी गई हैं। हालांकि कलर्स टेलीविजन या शो के मेकर्स की तरफ से ऐसी कोई भी खबर सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Finale Winner Will Take Prize Money of Rupees 1 Crore After 8 Years Siddharth Asim
Dipika Kakar, Rahul Roy and Juhi - फोटो : twitter

गौरतलब है कि इससे पहले भी शो में कई विजेता 1 करोड़ रुपये की धन राशि ले गए हैं। जिनमें जूहीं परमार, श्वेता तिवारी, विंदू दारा सिंह, आशुतोष कौशिक और राहुल रॉय का नाम शामिल है। खैर अब सच्चाई तो तब ही सामने आएगी जब शो का पिनाले टेलीकास्ट होगा और कोई विजेता बनेगा। शो में रश्मि, सिद्धार्थ, आसिम और शहनाज के बीच कड़ा मुकाबला है। इनमें से कोई एक आज बिग बॉस की ट्रॉपी अपने नाम करेगा।

नोट: अमर उजाला इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। कलर्स टेलीविजन की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed