फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शिल्पा शिंदे का खुलासा- 'सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में थीं, अक्सर करता था मारपीट'

Sat, 15 Feb 2020 04:00 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 15 Feb 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 shilpa shinde reveals she was relationship with sidharth shukla
shilpa shinde, sidharth shukla - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' के फिनाले में चंद घंटे बाकी हैं उससे पहले एक ऐसा खुलासा हुआ जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये खुलासा घर के मजबूत कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर है। 'बिग बॉस 11' की विजेता रहीं शिल्पा शिंदे का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है जिसमें वो फोन पर सिद्धार्थ से बात कर रही हैं।

bigg boss 13 shilpa shinde reveals she was relationship with sidharth shukla
shilpa shinde - फोटो : social media

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक इस ऑडियो क्लिप में सिद्धार्थ शिल्पा से पूछ रहे हैं कि क्या वह उनके साथ रिश्ते में बने रहना चाहती हैं या नहीं। फोन पर आवाज साफ नहीं आ रही थी जिसके बाद वेबसाइट ने शिल्पा शिंदे से इस बारे में बात की।

bigg boss 13 shilpa shinde reveals she was relationship with sidharth shukla
shilpa shinde - फोटो : colors tv

शिल्पा ने खुलासा किया कि 'हां मैं सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में थी। रिश्ते में रहते हुए भी सिद्धार्थ बहुत ही गुस्सा हो जाता था और गालियां देता था। वो मुझे लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव था और मुझे अक्सर मारता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 shilpa shinde reveals she was relationship with sidharth shukla
shilpa shinde - फोटो : social media

शिल्पा ने आगे कहा कि 'ऐसा लग रहा है कि वो ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहेगा। मैं नहीं चाहती कि वो शो जीते। सिद्धार्थ जैसे इंसान को ये शो नहीं जीतना चाहिए। इससे बुरा कुछ भी नहीं होगा। बिग बॉस की ट्रॉफी उसके जैसे लोगों के लिए नहीं है।' इससे पहले शिल्पा ने आसिम को पसंदीदा कंटेस्टेंट बताया था। शिल्पा ने कहा था कि 'शो में कई कंटेस्टेंट हैं जिन्हें लोग अच्छे से जानते हैं। सिद्धार्थ, रश्मि चैनल के साथ काम कर चुके हैं। आसिम को लोग उतना नहीं जानते थे लेकिन जिस तरह से वो खेल रहे हैं वो बेस्ट है।'

विज्ञापन
bigg boss 13 shilpa shinde reveals she was relationship with sidharth shukla
Shilpa Shinde - फोटो : social media

बिग बॉस 13 में मेहमान के तौर पर नजर ना आने पर शिल्पा शिंदे ने शो के मकर्स पर आरोप लगाया था। शिल्पा ने कहा- 'हां, मेकर्स ने मुझे मेहमान के तौर पर शो में आने के लिए संपर्क किया था, लेकिन मैं उनकी शर्तों पर शो में आने के लिए सहमत नहीं हूं। जिस तरह पिछले सीजन में मेकर्स ने मुझे विकास गुप्ता के साथ घर में भेजकर बेवकूफ बनाया था, उससे मैं काफी आहत हुई थी।'

Bigg Boss 13: इन छह सीन्स ने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां, रश्मि-सिद्धार्थ हर मामले में आगे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed