'बिग बॉस' का 13वां सीजन शुरुआत से ही टेढ़ा रहा है। इस सीजन में कई बार ऐसा कुछ देखने को मिला जिसकी उम्मीद दर्शकों को भी नहीं थी। इस सीजन ने न केवल टीआरपी में धमाल मचाया बल्कि घरवालों की निजी जिंदगी के भी खुलासे किए। रश्मि देसाई के ब्वॉयफ्रेंज अरहान की शादी का सच हो या फिर सिद्धार्थ का रोमांटिक अंदाज सभी ने खूब सुर्खियां बटोरी। जानिए 'बिग बॉस 13' की वो छह एपिसोड या सीन जिन्हें दर्शक बार बार देखना चाहेंगे।
Bigg Boss 13: इन छह सीन्स ने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां, रश्मि-सिद्धार्थ हर मामले में आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ और रश्मि का फोटोशूट
सिद्धार्थ और रश्मि का रोमांटिक फोटोशूट सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इन दोनों ने 'साथिया' फिल्म के एक गाने पर शूट किया था। जिसका निर्देशन शहनाज कौर गिल ने किया था।
रश्मि का सिद्धार्थ के ऊपर चाय फेंकना
रश्मि का सिद्धार्थ के ऊपर चाय फेंकने वाला वाकया हर किसी की जुबां पर है। यह सीन इतना हिट हुआ था कि इसकी चर्चा कई बार घर में हुई। यहां तक कि इस सीन की कॉपी कई बार घरवाले भी करते दिखे।
सलमान ने किया था अरहान की शादी का खुलासा
'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने रश्मि देसाई के सामने अरहान खान से जुड़ा बड़ा खुलासा किया था। सलमान ने ये खुलासा तब किया था जब रश्मि ने अरहान के प्यार को स्वीकारने का फैसला किया था। सलमान ने अरहान की क्लास लगाते हुए रश्मि को बताया था कि अरहान की शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है।
मधुरिमा ने विशाल को जब पैन से मारा
मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह का झगड़ा 'बिग बॉस' में कई बार हुआ। इन दोनों का झगड़ा इस कदर बढ़ गया था कि मधुरिमा ने विशाल को फ्राईपैन से मारा था। मधुरिमा के ऐसा करने पर उन्हें डांट भी पड़ी थी और शो से बाहर भी जाना पड़ा था।