फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13 Winner: इन पांच वजहों से सिद्धार्थ शुक्ला बने शो के विजेता, जीती इतनी बड़ी रकम

Sun, 16 Feb 2020 02:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 16 Feb 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 grand finale 2020 winner siddharth shukla wins the bb 13
बिग बॉस 13 विजेता: सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

बिग बॉस के 13वें सीजन को चार महीने बाद आखिरकार अपना विजेता मिल गया। सिद्धार्थ शुक्ला ने आसिम रियाज को हराकर बिग बॉ़स की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके साथ ही उन्होंने इनाम की राशि के रूप में 40 लाख रुपये भी जीत लिए। फिनाले से पहले ही ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि आखिरी मुकाबला आसिम और सिद्धार्थ के बीच ही होगा। सिद्धार्थ को विनर बनाने में जो पांच सबसे बड़ी बातें रहीं वो हम आपको बता रहे हैं।

bigg boss 13 grand finale 2020 winner siddharth shukla wins the bb 13
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

मशहूर चेहरा
सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस में आने से पहले ही टेलीविजन के चर्चित चेहरे रहे। सिद्धार्थ की छवि टीवी इंडस्ट्री में संस्कारी बेटे और पति की बनी हुई थी। इस छवि को बनाने में उनकी सबसे ज्यादा मदद सीरियल 'बालिका वधू' ने की। इसके अलावा 'झलक दिखला जा' सीजन 6 और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' सीजन 7 में भी सिद्धार्थ नजर आए। उन्होंने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। साल 2014 में फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में उन्होंने वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ काम किया था। पहले से चर्चित होना सिद्धार्थ के लाभदायक रहा, जिसकी वजह से उन्हें दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में देर नहीं लगी।

bigg boss 13 grand finale 2020 winner siddharth shukla wins the bb 13
Siddharth Shukla - फोटो : file photo

लवर ब्वॉय वाली इमेज 
बिग बॉस के घर में आने से पहले सिद्धार्थ के अफेयर के किस्से भी खूब सुर्खियों में रहे। रश्मि देसाई और सिद्धार्थ को लेकर तो खबरों का बाजार काफी गर्म रहा। शो में आने से पहले ये भी बताया गया कि सिद्धार्थ ने आरती सिंह को भी डेट किया। वहीं शो के बीच शेफाली जरीवाला की एंट्री हुई, जिन्होंने ये खुद कहा कि वो सिद्धार्थ के साथ रिलेशन में रहीं। इसके बाद एक वक्त पर ये भी कहा गया कि कलर्स की टीम में काम करने वाली एक महिला भी उनके साथ रिलेशन में है। पूरे सीजन में उठी इन बातों का फायदा सिद्धार्थ को मिला, इन वजहों से वो खूब सुर्खियों में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 grand finale 2020 winner siddharth shukla wins the bb 13
Siddharth Shukla and Rahsami Desai - फोटो : voot
रश्मि से झगड़ा और प्यार
जब घर के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई पहुंचे तो लगा रिश्ता टूटने की कसक अब भी दोनों के दिल में है। अक्सर दोनों के बीच विवाद हुआ। एक दूसरे पर आरोप लगे और एक वक्त आया जब रश्मि ने सिद्धार्थ पर चाय फेंक दी। लेकिन कभी-कभी ये झगड़ा प्यार में भी बदलता दिखा। एक टास्क के दौरान जब दोनों का रोमांस दिखा तो दर्शकों ने इनकी खूब तारीफ की। फिनाले में खुद सलमान खान ने कहा कि रश्मि और सिद्धार्थ की जोड़ी खूब पसंद की गई। ये एक वजह थी जिसका फायदा रश्मि और सिद्धार्थ दोनों को मिला।
विज्ञापन
bigg boss 13 grand finale 2020 winner siddharth shukla wins the bb 13
Siddharth Shukla and Asim Riaz - फोटो : twitter

हमेशा टारगेट पर रहे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ शुक्ला विवाद के साथ ही बिग बॉस के घर में आए। कभी पारस छाबड़ा से उनकी तीखी बहस हुई तो कभी दोस्त रहे आसिम रियाज से उनका झगड़ा हुआ। विशाल आदित्य सिंह और खेसारीलाल से भी उनका छत्तीस का आंकड़ा रहा। आरती सिंह और शेफाली जरीवाला के भी निशाने पर भी कई बार सिद्धार्थ आए। सलमान खान ने शो के दौरान खुद घरवालों से कहा था कि आप लोग हमेशा सिद्धार्थ को ही क्यों टारगेट करते हैं। घरवालों का यूं सिद्धार्थ से भिड़ना भले उनके काम न आया हो लेकिन इस वजह सिद्धार्थ हमेशा सुर्खियों में रहे। दर्शक भी इस बात को समझ गए कि सिद्धार्थ के बिना किसी घरवाले की दाल नहीं गल सकती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed