बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल कौर के पिता संतोख सिंह सुख के आरोपों पर हिमांशी खुराना ने चुप्पी तोड़ दी है। शहनाज के पिता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हिमांशी ने मेरी बेटी को इतना ज्यादा परेशान किया है कि वो सुसाइड कर सकती थी। हिमांशी ने ट्वीट कर अपना पक्ष रखा है।
Bigg Boss 13: शहनाज के पिता पर भड़कीं हिमांशी, बोलीं- अपनी बेटी को समझाएं कि...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमांशी खुराना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर आपकी बेटी ने मेरी वजह से सुसाइड की कोशिश की तो सॉरी, लेकिन आप अपनी बेटी को ये भी समझाएं कि खुद ही कंटोवर्सी करो फिर खुद ही डिस्टर्ब हो जाओ। जबकि आपकी बेटी बेटी कनाडा के इंटरव्यू में बोली थी कि मुझे कंटोवर्सी की वजह से काम मिल रहा है। आप सोच समझकर इंटरव्यू दो।'
Agar apki Beti ne meri viah se suicide attempt kia to sry but app apni Beti ko ye bhi smjyaiye ki khud hi controversy kro fir khud disturb bhi ho jao . jab ki apki Beti Canada k interview me boli thi ki mujhe controversy ki vjaa se kaam mil raha hai .app soch smj kr interview do
दरअसल स्पॉटब्वॉय वेबसाइट ने संतोख सिंह सुख से बात की थी। इस इंटरव्यू में संतोख से पूछा गया हिमांशी खुराना ने कहा है कि उनका रिलेशनशिप शहनाज की वजह से खराब हुआ है। इस पर शहनाज के पिता ने कहा था- 'इन दोनों के बिग बॉस में जाने से पहले कभी भी मुलाकात नहीं हुई थी। यहां तक कि कभी फोन पर भी बात नहीं हुई। इन दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ वो सोशल मीडिया पर ही हुआ जब दोनों लाइव गए थे।'
शहनाज के पिता ने कहा- 'हिमांशी ने मेरी बेटी को टॉर्चर किया है। यहां तक कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। उस विवाद के बाद शहनाज सोशल मीडिया पर अपनी कोई भी तस्वीर पोस्ट नहीं करती है। जब यह विवाद हुआ था तो हिमांशी को इंडस्ट्री में 15 साल हो चुके थे और शहनाज ने अपना करियर बस एक डेढ़ साल पहले शुरू किया था। वह यही कोशिश करती थी कि शहनाज को कोई काम न मिले। एक वक्त था जब मेरी बेटी को लोग काम के लिए बुलाते थे। उसके बाद लोग उसे सेट से वापस भेज देते थे कहते हुए कि आप जाओ हमनें किसी और को ले लिया है।'
Bigg Boss 13: पारस के बर्ताव से गुस्से में आए सलमान, बीच में ही रोकना पड़ी शो की शूटिंग !