'बिग बॉस 13' का एक प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में आरती सिंह कठघरे में मौजूद हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि मशहूर शख्सियत सवाल करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मशहूर एंकर ने आरती सिंह से सिद्धार्थ से शादी को लेकर ऐसा सवाल पूछा जिसे सुनकर घरवाले हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर आरती सिंह का यह प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला से शादी के सवाल पर बोलीं आरती, 'जिंदगी में यही लिखा होगा तो...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को बिग बॉस के ट्विटर अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। इस वीडियो में एंकर आरती से कह रहे हैं कि आप किसी के भी मामले में टांग अड़ा देती हैं। जवाब देते हुए आरती कहती हैं- 'हां ऐसा है लेकिन कई बार परिस्थिति ऐसी होती है कि ऐसा हो जाता है।' इसके बाद एंकर कहते हैं- 'आप कहती हैं कि आप घर में अकेले खेल रही हैं लेकिन सफर देखें तो आप सिद्धार्थ पर निर्भर हैं?हालांकि आप सिद्धार्थ का सबसे ज्यादा साथ देती दिखीं?'
इस पर आरती कहती हैं कि 'मुझे उनकी बातें ठीक लगती हैं।' इसके बाद आरती से सिद्धार्थ और उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया। एंकर ने कहा कि 'सिद्धार्थ का नाम सुनकर आप भी शरमा जाती हैं।' जवाब में आरती ने कहा- 'वो देखने में अच्छे लगते हैं। कोई भी लड़की शरमा जाएगी सर। कभी जिंदगी में यही लिखा होगा तो यही मत्थे पड़ेगा और इसके भी मत्थे मैं ही पड़ने वाली हूं।' आरती के इस जवाब के बाद सभी घरवाले ताली बजाते हुए नजर आते हैं।
Dekhiye #MahiraSharma aur @ArtiSingh005 par lage ilzaam aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot @vivo_india @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/IlWtaTqps4
आपको बता दें, इससे पहले भी आरती की शादी को लेकर उनकी भाभी कश्मीरा ने उनसे सवाल पूछा था। कुछ दिन पहले कश्मीरा शाह घर में कनेक्शन बनकर आई थीं। एक एपिसोड में आरती सिंह और कश्मीरा शाह बात कर रहे थे। तभी कश्मीरा ने आरती से कहा था क्या तुम सिद्धार्थ को पसंद करती हो? जवाब में आरती ने कहा था- 'नहीं।' इस पर कश्मीरा कहती हैं- 'वो बहुत अच्छा लड़का है।' इस पर आरती कहती हैं- 'हां, वो लड़का अच्छा है। इंसान अच्छा है लेकिन मेरा उसके साथ टेम्परामेंट मैच नहीं करता है।'
कश्मीरा की बात सुनकर आरती मना करती हैं। इस पर कश्मीरा समझाते हुए कहती हैं कि 'टेम्परामेंट बाद में मैच हो ही जाता है आरती।' आरती कहती हैं- 'मैं नहीं चाहती।' जवाब में कश्मीरा कहती हैं- 'हम तो घर के बड़े हैं। मैं तो इस बारे में बात करूंगी उससे।' आपको बता दें, 'बिग बॉस' में आने से पहले भी आरती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला के अफेयर की खबरें आई थीं। कहा जा रहा था कि सिद्धार्थ और आरती कुछ वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Bigg Boss 13: नॉमिनेटेड तीन कंटेस्टेंट्स में एक को बेघर करने आ रहा ये शख्स, खौफ में हैं घरवाले