फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: बाहर निकलते ही मधुरिमा ने खोली विशाल की पोल, बोलीं- 'मुझे भी कई बार मार चुके हैं'

Sun, 19 Jan 2020 07:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 19 Jan 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Madhurima Tuli evicted said Vishal Aditya Singh hit me many times
Madhurima Tuli and Vishal - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में हिंसा करने की वजह से मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) शो से बाहर हो चुकी हैं। शो में इन्होंने विशाल आदित्य सिंह को फ्राईपैन से मारा था जिसके बाद उन्हें घर के बाहर का रास्ता दिखाया गया। शो से बाहर आने के बाद अभिनेत्री ने विशाल को लेकर कई खुलासे किए। मधुरिमा ने बताया कि शो से पहले विशाल भी उन्हें कई बार मार चुके हैं। 

Bigg Boss 13 Madhurima Tuli evicted said Vishal Aditya Singh hit me many times
Vishal and Madhurima - फोटो : twitter

बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मधुरिमा ने कहा- 'इससे पहले उसने भी मुझे कई बार मारा है लेकिन हर बार मैं इग्नोर कर देती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं उससे बहुत प्यार करती थी और अपनी खुशियों को यूं तबाह नहीं होने देना चाहती थी। महिलाएं इन चीजों को जल्दी भूल जाती हैं क्योंकि वह प्यार में होती हैं और साथ रहना चाहती हैं। मैंने उसे हमेशा माफ किया।' 

Bigg Boss 13 Madhurima Tuli evicted said Vishal Aditya Singh hit me many times
Madhurima Tuli - फोटो : voot

मधुरिमा ने आगे कहा- 'ये एक तरह का दिमागी तौर पर टॉर्चर था। उसने मुझे झूठी उम्मीदें दीं जिसका मुझे बाद में एहसास हुआ। अगर वो मुझसे सही में प्यार करता तो मेरी बार बार बेइज्जती नहीं करता। मुझे नहीं लगता कि वो मुझसे प्यार करता है या कभी प्यार भी किया। घर के अंदर वो मुझे लगातार किसी न किसी बात पर छेड़ता रहता था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Madhurima Tuli evicted said Vishal Aditya Singh hit me many times
Siddharth Shukla and Shehnaz - फोटो : twitter

'उसने कहा मैं जीरो हूं, मेरा करियर जीरो है, मैंने अपने करियर में कुछ भी नहीं किया। अगर आप किसी के करियर पर इस तरह से सवाल खड़े करेंगे तो उसे बेशक बुरा लगेगा।' मधुरिमा ने बाकी कंटेस्टेंट के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि शहनाज और सिद्धार्थ का रिश्ता काफी सच्चा है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Madhurima Tuli evicted said Vishal Aditya Singh hit me many times
Shefali Jariwala - फोटो : twitter

शेफाली और माहिरा के बारे में मधुरिमा ने कहा कि उन दोनों के पास से मुझे अच्छी वाइब्स नहीं आती थीं। दोनों ही मुझे उल्टा जवाब देती थीं। इस वजह से मधुरिमा ने उन दोनों से दूरी बना ली थी। आसिम के बारे में मधुरिमा ने कहा, 'अब वो काफी शांत हो गए हैं। अब उन्हें गेम समझ आ गया है इसलिए वो एन्जॉय कर रहे हैं।'
'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed