फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: ब्रेकअप के बाद इस तरह से घर में एंट्री ले सकती हैं हिमांशी, यकीन करना होगा मुश्किल

Sun, 19 Jan 2020 04:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 19 Jan 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Sources says Himanshi Khurana may enter Bigg Boss 13 as wild card contestant
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के घर में दोबारा एंट्री लेने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कुछ दिन पहले ऐसी खबर आई थी कि हिमांशी शो में 'वीकेंड का वार' में बतौर मेहमान आएंगी। हालांकि अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इस बीच हिमांशी से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो हिमांशी ब्रेकअप के बाद घर में दोबारा वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकती हैं। 

Sources says Himanshi Khurana may enter Bigg Boss 13 as wild card contestant
himanshi khurana - फोटो : social media

इस बात की जानकारी 'द खबरी' ने ट्वीट में दी। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक सूत्रों की मानें तो हिमांशी खुराना 'बिग बॉस 13' में कुछ दिनों में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगी। खास बात है कि हिमांशी शो में सबसे ज्यादा करीब आसिम और शेफाली जरीवाला के थीं। शो में आसिम उनसे प्यार करने लगे थे जिसे उन्होंने हिमांशी को भी बताया था। हालांकि हिमांशी ने कहा था कि वो इंगेज है और उनका मंगेतर उनका बाहर इंतजार कर रहा है। 
 

Sources says Himanshi Khurana may enter Bigg Boss 13 as wild card contestant
Asim Riaz - फोटो : twitter

अभी हाल ही में शेफाली जरीवाला के पति ने आसिम को हिमांशी से जुड़ा मैसेज दिया कि आपका कोई बाहर इंतजार कर रहा है। आसिम के पूछने पर उन्होंने हिमांशी का नाम लिया। इसके बाद 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने आसिम को बताया कि हिमांशी का ब्रेकअप हो चुका है। इसकी वजह आप हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sources says Himanshi Khurana may enter Bigg Boss 13 as wild card contestant
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

सलमान ने आसिम से कहा- 'तुम्हारी वजह से हिमांशी और उनके मंगेतर का रिश्ता टूट गया है। मैंने तुमसे कहा था कि उसकी सगाई हो चुकी है और तुम्हें उससे दूर रहना चाहिए। तुम नहीं माने और तुमने उसे नेशनल टीवी पर प्रपोज कर दिया। इस वजह से हिमांशी के मंगेतर ने उन्हें छोड़ दिया।'

विज्ञापन
Sources says Himanshi Khurana may enter Bigg Boss 13 as wild card contestant
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot

आसिम ने सफाई दी थी। साथ ही कहा कि उन्हें एहसास हुआ होगा कि वो भी मुझसे प्यार करती है। इसी वजह से रिश्ता तोड़ा होगा। सलमान के इस बयान पर उनके भाई उमर ने भी ट्वीट करके अपने भाई का समर्थन किया। आपको बता दें, हिमांशी खुराना दस साल से रिलेशनशिप में थीं। ऐसे में अब देखना होगा कि ब्रेकअप के बाद अगर वह घर में एंट्री लेती हैं तो आसिम का क्या रिएक्शन होगा। 

Bigg Boss 13: हिमांशी का रिश्ता टूटने का सलमान ने आसिम पर लगाया आरोप, अब भाई ने दिया ये बयान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed