फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: हिमांशी का रिश्ता टूटने का सलमान ने आसिम पर लगाया आरोप, अब भाई ने दिया ये बयान

Sun, 19 Jan 2020 03:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 19 Jan 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan blames Asim Riaz for Himanshi Khurana breakup Umar Riaz reaction
Asim, Himanshi Khurana and Umar Riaz - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने आसिम को हिमांशी खुराना का रिश्ता टूटने का जिम्मेदार ठहराया था। सलमान के ये कहते ही आसिम ने सफाई भी दी थी। अब इस पूरे मामले पर आसिम के बड़े भाई उमर रियाज ने आसिम का समर्थन किया है। उमर ने ट्वीट करके सलमान के बयान का खंडन किया है। 

Bigg Boss 13 Salman Khan blames Asim Riaz for Himanshi Khurana breakup Umar Riaz reaction
Umar Riaz and Asim Raiz - फोटो : you tube

उमर रियाज ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'मुझे नहीं लगता कि आसिम को हिमांशी के ब्रेकअप के लिए जिम्मेदार ठहराना चाहिए। आसिम और हिमांशी अच्छी तरह से इस शो में रहे और कभी भी अपनी हदें पार नहीं की। इन दोनों का हमेशा एक अच्छा बॉन्ड दिखा। ब्रेकअप की वजह कुछ और भी हो सकती है लेकिन आसिम नहीं है।' 
 

Bigg Boss 13 Salman Khan blames Asim Riaz for Himanshi Khurana breakup Umar Riaz reaction
Umar, Asim Riaz and Himanshi Khurana - फोटो : file photo

उमर ने दूसरे ट्वीट में लिखा- 'जैसा कि आसिम ने कहा कि चाओ ब्रॉड माइंडेड है। उसे पता है कि बहुत सुंदर है तो लोग उनके करीब आने की कोशिश भी करेंगे। मुझे लगता है कि कुछ और वजह होगी जिसकी वजह से ये दोनों अलग हो गए। आसिम पर इस तरह का इल्जाम नहीं लगाना चाहिए। #IStandByAsim 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan blames Asim Riaz for Himanshi Khurana breakup Umar Riaz reaction
bigg boss - फोटो : social media

दरअसल, सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' में आसिम को हिमांशी और उनके मंगेतर के ब्रेकअप के बारे में बताया था। सलमान ने कहा था- 'तुम्हारी वजह से हिमांशी और उनके मंगेतर का रिश्ता टूट गया है। मैंने तुमसे कहा था कि उसकी सगाई हो चुकी है और तुम्हें उससे दूर रहना चाहिए। तुम नहीं माने और तुमने उसे नेशनल टीवी पर प्रपोज कर दिया। इस वजह से हिमांशी के मंगेतर ने उन्हें छोड़ दिया।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan blames Asim Riaz for Himanshi Khurana breakup Umar Riaz reaction
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter

आसिम ये सब सुनकर हैरान रह जाते हैं। वो सलमान को सफाई देते हुए कहते हैं, 'मैंने ऐसा कभी नहीं चाहा था। उनकी सगाई भी नहीं हुई थी। सिर्फ शादी के लिए प्रपोज हुआ था। मेरी जो फीलिंग थी मैंने वो बताई। हिमांशी ने कभी उस तरह से मुझसे रिश्ता बनाने की कोशिश नहीं की। हिमांशी ने मुझे बताया था कि चाओ कनाडा में रहता है और वो ब्रॉड माइंडेड है। उसे इन सब चीजों से फर्क नहीं पड़ेगा। मुझे लगता है कि बाहर जाने के बाद हिमांशी को ये लगा होगा कि वो मुझसे प्यार करती है इसलिए उसने रिश्ता तोड़ दिया होगा। चाओ ने ये रिश्ता नहीं तोड़ा होगा।'

Bigg Boss 13 फिनाले के एक महीने पहले सामने आ गया विनर का नाम, इस एक्ट्रेस ने खोला राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed