फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सलमान के सामने ही इस कंटेस्टेंट से लड़ने लगीं माहिरा, बोलीं- 'मुझे इससे नफरत है'

Sun, 19 Jan 2020 02:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 19 Jan 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 weekend ka vaar Mahira Sharma Rashami Desai fight in front of Salman Khan
Rashami Desai and Mahira Sharma - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 'वीकेंड का वार' में इस बार जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। पहले दिन जहां सलमान खान ने पारस छाबड़ा की क्लास लगा दी तो वहीं अब माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) कुछ ऐसा कर देंगी जिससे घर में बवाल मच जाएगा। इस बात का खुलासा 'बिग बॉस' के नए प्रोमो वीडियो में हुआ है। इस वीडियो में माहिरा घर की कमजोर कंटेस्टेंट वाली बात सुनकर भड़क उठीं। यहां तक कि उन्होंने ये भी कह दिया वो सबसे ज्यादा नफरत किससे करती हैं।

Bigg Boss 13 weekend ka vaar Mahira Sharma Rashami Desai fight in front of Salman Khan
Paras Chhabra and Mahira Sharma - फोटो : twitter

इस प्रोमो वीडियो को 'बिग बॉस' के ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि पारस छाबड़ा सलमान खान के सामने माहिरा की बात कह रहे हैं। पारस सलमान से कह रहे हैं- 'ये सारे बोलते रहते हैैं कि माहिरा अभी तक मेरी वजह से हैं। सबसे कमजोर है। मैं इतना कहना चाहता हूं कि वो यहां मौजूद लोगों में सबसे ज्यादा नॉमिनेट हुई है। उसको अभी तक जनता ने बचाया है पारस ने नहीं को कमजोर बोलना छोड़ दो।'

Bigg Boss 13 weekend ka vaar Mahira Sharma Rashami Desai fight in front of Salman Khan
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

पारस के बाद सलमान कहते हैं कि ये बात माहिरा बोल सकती हैं। सलमान के कहते ही रश्मि देसाई कहती हैं, 'सही है उसे बोलने दे।' वीडियो में दिखाया गया है कि रश्मि की इस बात से माहिरा नाराज हो जाती हैं। वो कहती हैं कि 'मेरी बात चल रही है रश्मि, तुम्हारी परेशानी क्या है?' जवाब में रश्मि कहती हैं- 'तुम्हें सही में मुझसे कोई दिक्कत है।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 weekend ka vaar Mahira Sharma Rashami Desai fight in front of Salman Khan
Rashami, Vishal and Asim - फोटो : twitter

इसके बाद माहिरा सलमान से कहती हैं- 'लोगों ने बोलना शुरू किया कि पारस की वजह से माहिरा इस शो में है तो ये इन तीनों की वजह से ही शुरू किया है।' माहिरा के ये कहते ही रश्मि देसाई, विशाल आदित्य सिंह और आसिम रियाज का चेहरा दिखाया जाता है। माहिरा रोते हुए आगे कहती हैं- 'कमजोर नहीं कहते हैं लेकिन मुझे बुरा लगता है।' माहिरा के ये कहते ही उनकी रश्मि से बहस शुरू हो जाती है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 weekend ka vaar Mahira Sharma Rashami Desai fight in front of Salman Khan
Mahira Sharma - फोटो : twitter

इसके बाद माहिरा गॉर्डन एरिया में जाती हैं रोते और चिल्लाते हुए कहती हैं कि 'मुझे नफरत है इससे।' आपको बता दें, इस प्रोमो वीडियो में माहिरा भावुक नजर आईं। माहिरा इस शो में सबसे ज्यादा समय पारस छाबड़ा के साथ ही बिताती दिखीं। उनकी कम लोगों से ही शो में बातचीत होती है। सिद्धार्थ शुक्ला से पहले उनका झगड़ा होता था लेकिन अब वो भी उनके दोस्त हैं। यहां तक कि शहनाज से भी बातचीत शुरू हो गई है। 

Bigg Boss 13: हिमांशी का रिश्ता टूटने पर सलमान ने आसिम को लगाई फटकार, कहा- 'तुम्हारी वजह से...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed